पॉलिटिक्स

फतेहपुर में भाजपा खत्म करेगी 15 साल का सूखा: पठानिया

प्रदेश में उपचुनाव का बिगुल बजते ही राजनीतिक सरगर्मियां तेज हो गई हैं। भाजपा ने वन मंत्री राकेश पठानिया को फ़तेहपुर विधानसभा क्षेत्र के लिए सहप्रभारी नियुक्त किया है। पठानिया ने बताया कि फ़तेहपुर की सीट बीते 15 साल से भाजपा के पास नहीं है और पार्टी को इस विधानसभा क्षेत्र में लंबा संघर्ष करना पड़ा है। लेकिन इस सूखे को इन उपचुनावों में ख़त्म किया जाएगा और फ़तेहपुर विधानसभा सीट को भाजपा इन उपचुनावों में अपने झोली में डालेगी।

उन्होंने कहा कि उनके अपने विधानसभा क्षेत्र नूरपुर का कुछ हिस्सा इस विधानसभा क्षेत्र में आता था जो बाद में फ़तेहपुर में सम्मिलित हो गया। ऐसे में इस सीट पर परचम लहराने के लिए उनकी स्वयं भी अहम भूमिका होगी। उन्होंने कहा की विकास के मुद्दों को लेकर पार्टी चुनाव लड़ेगी और लोगों से चार वर्षों में किए गए विकास कार्यों को लेकर वोट मांगे जायेंगे।

पठानिया ने कहा की फ़तेहपुर विधानसभा क्षेत्र की बात करें तो 1 वर्ष के भीतर ही 2 उपतहसीलें और 100 करोड़ से अधिक के विकास कार्य फ़तेहपुर में किए जा रहे हैं। ऐसे में लोगों को चाहिए की भाजपा के उम्मीदवार को जीताकर भेजें और ताकि रुके हुए विकास कार्यों को गति दी जा सकें। उन्होंने कहा कि उपचुनाव को लेकर पार्टी की अहम बैठक 3 अक्टूबर को धर्मशाला में होगी जहां सभी प्रभारी और पार्टी से जुड़े लोग चर्चा करेंगे। उसके बाद संसदीय बोर्ड की बैठक में प्रत्याशियों के नाम फाइनल करके दिल्ली भेजे जाएंगे।

Samachar First

Recent Posts

हिमाचल प्रदेश मे 1.92 लाख किसान कर रहे प्राकृतिक खेती

हिमाचल प्रदेश मे 1.92 लाख किसान कर रहे प्राकृतिक खेती , प्रदेश मे 28 हजार…

1 hour ago

कांग्रेस सत्ता में आई तो पहली नौकरी की गारंटी पक्की: आनंद शर्मा

कांग्रेस सत्ता में आई तो पहली नौकरी की गारंटी पक्की: आनंद शर्मा पीएम मोदी का…

2 hours ago

मतदाताओं को मतदान का संदेश देने के लिए साइकलिंग एक्सपीडिशन स्पीति पहुंची

दुनिया के सबसे ऊंचे पोलिंग बूथ टशीगंग से साइकिल सवार देश के मतदाताओं को मतदान…

8 hours ago

राजनीतिक मंडी में बिके हमीरपुर जिला के तीन विधायक खनन व भू-माफिया: CM

राजनीतिक मंडी में बिके हमीरपुर जिला के तीन विधायक खनन व भू- माफिया : मुख्यमंत्री…

9 hours ago

बैजनाथ सहित अन्य विधानसभा क्षेत्र में सहायक मतदान केन्द्र होंगे स्थापित

विधानसभा क्षेत्र 20-बैजनाथ (अ.जा.) के 99-बड़ाभंगाल और 54-कसौली (अ.जा.) के 27-ढिल़्लों में सहायक मतदान केन्द्र…

9 hours ago

हिमाचल की चारों सीटों पर प्रचंड बहुमत से कमल खिलेगा: BJP

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा द्वारा हिमाचल प्रदेश के नूरपुर, चंबा…

9 hours ago