Follow Us:

पार्टी पोस्टर लगा रहे बीजेपी कार्यकर्ता को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पीटा

सुनिल ठाकुर, बिलासपुर |

बिलासपुर के झंडूता उपमंडल में बीजेपी और कांग्रेस के कार्यकर्ताओं में खूनी संघर्ष हुआ। मारपीट में बीजेपी कार्यकर्ता गंभीर रूप से घायल हुआ है। वहीं, मारपीट के बाद बीजेपीऔर कांग्रेस के कार्यकर्ता मौके पर पहुंच गए। जिससे महौल तनापूर्व हो गया। वहीं, लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर भीड़ को वहां से भगाया। जिसके बाद महौल शांत हुआ। जबकि घायल बीजेपी के कार्यकर्ता को झंडूता अस्पताल में उपचार के लिए लाया गया। इधर,पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। खबर की पुष्टि थाना प्रभारी संजीव कुमार ने की।

जानकारी के अनुसार बीजेपी कार्यकर्ता अक्षय कुमार ने बताया की वह बलघाड़ पंचायत में पार्टी पोस्टर लगाने का कार्य कर रहा था। इसी दौरान कांग्रेस के लोग वहां नशे में धूत होकर पहुंचे जो ऊना से राहुल गांधी की रैली से लौट रहे थे ने उसके साथ मारपीट की। जिससे उसे गंभीर चोंटे आई है। मारपीट में आंख पर भी चोंट लगी है। जिसे उपचार के लिए झंडूता अस्पताल लाया गया है।

अक्षय ने बताया की इस दौरान कांग्रेस के लोगों ने उसके साथ गाली गलौच भी किया है। झंडूता पुलिस ने अक्षय की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज किया है। इस दौरान अक्षय ने पुलिस को एक व्यक्ति का नाम भी बताया है। थाना
प्रभारी झंडूता संजीव कुमार ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया की पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।

बीजेपी मंडल झंडूता के महामंत्री दिनेश चंदेल ने बताया की मारपीट के बाद जब घायल कार्यकर्ता को अस्पताल लाया गया तो वहां भी कांग्रेस के लोग आ धमके। और भाजपा के लोगों उलझने का प्रयास किया। जिससे मौके पर महौल तनावपूर्ण हो गया। लेकिन पुलिस ने मौके पर नजाकत को देखते हुए उन्हें वहां से खदेड़ दिया। चंदेल ने कहा कि अगर मारपीट करने वालों को गिरफ्तार कर कड़ी कार्रवाई न की गई जो वह चक्का जाम करेंगे।