मंडी नगर निगम में मिली जीत से गदगद भाजपा कार्यकर्ताओं का उपचुनाव से पहले बढ़ा मनोबल

<p>मंडी नगर निगम में बड़ी जीत भाजपा के लिए र्क्वाटर फाइनल को जीतने जैसी मानी जा रही है। क्योंकि मंडी संसदीय क्षेत्र के लोगों को जल्द ही एक और उपचुनाव का सामना करना है। सांसद रामस्वरूप शर्मा के निधन से खाली हुई मंडी लोक सभा सीट पर आने वाले दिनों में चुनाव निश्चित है और यह एक तरह से प्रदेश सरकार के लिए 2022 के अंत में होने वाले विधानसभा चुनावों से पहले सेमीफाइनल होगा। अब इसी लिहाज से देखा जाए और इसे ,खेल, की भाषा में कहा जाए तो सरकार ने क्वार्टर फाइनल तो जीत लिया है। मगर अब सेमीफाइनल सामने है जिसके लिए कांग्रेस भी दो नगर निगमों में बहुमत हासिल करने के बाद नए जोश में आई है।</p>

<p>मंडी संसदीय क्षेत्र में एक ही नगर निगम है जो मंडी है। मंडी में भाजपा ने अच्छी जीत हासिल करके उपचुनाव से पहले अपने कार्यकर्ताओं को बुस्टर डोज दे दी है। यही बुस्टर डोज भाजपा के लिए उपचुनाव में काम आएगी। अभी प्रदेश में वर्तमान भाजपा सरकार के पौने दो साल का कार्यकाल बाकी बचा है। तीन चार महीने अब उपचुनाव की हलचल में ही निकल जाएंगे। उसके कुछ ही महीनों के बाद &nbsp;चुनावी साल शुरू हो जाएगा। कहा जा सकता है कि सरकार के पास विधानसभा चुनावों से पहले कुछ खास कर दिखाने का समय कम ही बचा है।</p>

<p>वहीं, कांग्रेस भी मंडी नगर निगम में चार सीटें हासिल करके और प्रदेश की दो नगर निगमों में काबिज होकर एक तरह से पूरे फार्म में आती नजर आ रही है। ऐसे में उपचुनाव भी रोचक होगा और यह सरकार और विपक्ष के लिए एक बड़ा इम्तिहान होगा। मंडी संसदीय क्षेत्र प्रदेश के तीन चौथाई भाग में फैला है, इसमें 17 विधानसभा क्षेत्र हैं जिनमें 13 में भाजपा , 3 में कांग्रेस के विधायक हैं जबकि जोगिंदरनगर में भाजपा के साथ चल रहे आजाद विधायक हैं। ऐसे में आने वाले मंडी लोक सभा उपचुनाव इन विधायकों की कार्यप्रणाली को भी कसौटी पर परखेगा। नगर निगम चुनावों में निपट जाने के बाद अब मंडी लोक सभा उपचुनाव की हलचल शुरू होने वाली है और एक बार फिर से इस क्षेत्र की लगभग 17 लाख की आबादी को चुनाव का सामना करना पड़ेगा। देखना यही है नगर निगम चुनावों के परिणामों का लोक सभा चुनाव की रणनीति पर कितना असर दिखता है।</p>

Samachar First

Recent Posts

नवाचार को बढ़ावा दे रहा एटीसी शाहपुर

नवीन तकनीक और प्रौद्योगिकी से आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ रहे कदम Kangra:  उपयुक्त प्रौद्योगिकी केन्द्र…

16 hours ago

हिमाचल में कांस्टेबल भर्ती: निगेटिव मार्किंग के साथ फिजिकल और लिखित परीक्षा में कड़ी शर्तें, विस्‍तार से जानें

Himachal:  हिमाचल प्रदेश में होने जा रही विशेष पुलिस कांस्टेबल भर्ती की लिखित परीक्षा में…

17 hours ago

हिमाचल प्रदेश में तीन हादसों में दो की मौत, दो घायल

मंडी में करंट लगने से युवक की मौत कुल्लू में वोल्वो बस और कार की…

17 hours ago

Dharamshala News: महिला वर्ग में साधना व पुरुष वर्ग में अनीश रहे पहले स्थान पर

Mini Marathon Held in Dharamshala: वन्य प्राणी सप्ताह के अंतर्गत आज रविवार को धर्मशाला में…

18 hours ago

Mandi News: पुरुष वर्ग में बल्ह के 23 वर्षीय आशुतोष ने 18 मिनट में मैराथन पूरी कर बनाया रिकॉर्ड

  Mini Marathon Mandi: वन विभाग द्वारा 73वें वन्य सप्ताह के अंतर्गत रविवार को एक…

20 hours ago

Hamirpur News: आयुर्वेदिक अस्पताल में जल्द शुरू होगी टेलीमेडिसिन ओपीडी, मरीजों को घर बैठे मिलेगी चिकित्सा सुविधा

  Ayurvedic hospital telemedicine services: जिला आयुर्वेदिक अस्पताल हमीरपुर में जल्द ही टेलीमेडिसिन ओपीडी की…

20 hours ago