अरुण धूमल ने कहा, नहीं चाहिए टिकट पार्टी की जीत करूंगा पक्की

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यध अमित शाह ने अपने हिमाचल दौरे में चुनावों में युवा चेहरों को मौका देने की बात कही थी। इसके बाद हिमाचल बीजेपी में टिकट के लिए युवा नेताओं की एक लंबी कतार लग गई है। इनमें सबसे चर्चित चेहरा हैं नेता प्रतिपक्ष प्रेम कुमार धूमल के बेटे अरुण धूमल, लेकिन उन्होंने टिकट लेने से साफ मना कर दिया है। जबकि, अरुण धूमल को टिकट आसानी से मिल सकता है।

अरुण धूमल ने गुरुवार को 'समाचार फर्स्ट' के साथ बातचीत में कहा था कि उन्हें टिकट नहीं चाहिए, बल्कि वे पार्टी की जीत सुनिश्चित करने के लिए एक कार्यकर्ता बनकर ही काम करना चाहते हैं। उनके इस बयान से टिकट के चाहवानों की लिस्ट से उनका नाम बाहर हो गया है। लेकिन, अभी भी टिकट के चाहवानों में नामों की एक लंबी लिस्ट है।

ये युवा नेता हैं टिकट के दावेदार

अजय जम्वाल, संजय मंडियाल, मनीष गर्ग, सुनील ठाकुर, तुषार डोगरा, राजेश भारद्वाज, सुरेंद्र शौरी, नरेंद्र अत्री, मनीष कालिया, कमल नयन, महेंद्र ठाकुर वो नाम हैं, जो टिकट बदलाव होता है तो सबसे आगे खड़े नज़र आएंगे। इसके इलावा महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष इंदु गोस्वामी भी इस बार टिकट की दौड़ में कांगड़ा जिले से हो सकती हैं।

अब इन सब युवा युवाओं की निगाहें पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल, शांता कुमार, जगत प्रकाश नड्डा, प्रभारी मंगल पांडेय और अध्यक्ष अमित शाह पर टिकी हैं कि वो किसके नाम पर अपनी मुहर लगाएंगे।

Samachar First

Recent Posts

प्रदेश में मित्रों का टोला फैला रहा है भ्रष्टाचार: बिंदल

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ राजीव बिंदल ने देहरा विधानसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी होशियार सिंह…

1 hour ago

धूमल को कमजोर करने के लिए जयराम ने हमीरपुर में नहीं किया विकास: CM

हमीरपुर। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि प्रेम कुमार धूमल के हारने का…

1 hour ago

मैं कोई सुई नहीं जो गुम हो जाऊंगी: कमलेश

देहरा भी अब मुख्यमंत्री का विधानसभा क्षेत्र, मतदान के समय कोई गलती न करें  देहरा।…

1 hour ago

फोर्टिस कांगड़ा का 12वीं वर्षगांठ पर विशेष तोहफा

ओपीडी परामर्श एवं इन्वेस्टिगेसंस पर दी जा रही छूट हिमकेयर में उपलब्ध है निःशुल्क उपचार…

2 hours ago

हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश का कहर, प्रदेश में 115 सड़कें बंद

हिमाचल के ज्यादातर हिस्सों में बीती रात से बारिश हो रही है। जिला कांगड़ा, शिमला…

2 hours ago

मुख्यमंत्री ने मिलेट्स के प्रचार-प्रसार के लिए प्रशंसापत्र से सम्मानित होेने पर कृषि विभाग की सराहना की

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने प्रदेश के कृषि विभाग को अंतर्राष्ट्रीय मिलेट्स वर्ष-2023 के…

19 hours ago