Follow Us:

BJP का डबल इंजन पूरी तरह फेल, अब चंद दिनों की मेहमान है प्रदेश सरकार: प्रतिभा सिंह

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रतिभा सिंह तीन दिवासीय लाहौल-स्पीति के दौरे पर हैं। तीसरे और अंतिम दिन प्रतिभा सिंह ने जिस्पा, कोलोंग, जेुरे और जिस्पा में पार्टी कार्यकर्ताओं और लोगों को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने जहां लोगों को उनका फॉरेस्ट राइट एक्ट (FRA) के हक को फिर से बहाल करवाने के लिए केंद्र के समक्ष मामला उठाने की बात कही तो वहीं, प्रदेश सरकार को भी घेरा…

पी.चंद |

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रतिभा सिंह तीन दिवासीय लाहौल-स्पीति के दौरे पर हैं। तीसरे और अंतिम दिन प्रतिभा सिंह ने जिस्पा, कोलोंग, जेुरे और जिस्पा में पार्टी कार्यकर्ताओं और लोगों को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने जहां लोगों को उनका फॉरेस्ट राइट एक्ट (FRA) के हक को फिर से बहाल करवाने के लिए केंद्र के समक्ष मामला उठाने की बात कही तो वहीं, प्रदेश सरकार को भी घेरा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने जन जातीय क्षेत्रों में लोगों के अधिकारों को संरक्षित करने के लिये विशेष योजनाओं का प्रावधान किया था। वर्तमान सरकार की उपेक्षा के चलते आज यह क्षेत्र पिछड़ गया है।

प्रतिभा सिंह ने प्रदेश पर बढ़ते कर्ज पर भी चिंता प्रकट करते हुए कहा कि प्रदेश में भाजपा के डबल इंजन की सरकार का दावा पूरी तरह फेल हो गया है। प्रदेश में भाजपा सरकार अब चंद दिनों की मेहमान है। ऐसे में वह अपनी झुंझलाहट मिटाने के लिए लोगों को डराने धमकाने का प्रयास कर रही है। आज पूरा प्रदेश सूखे की मार झेल रहा है लेकिन सरकार को इसकी कोई चिंता नहीं है।

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि उन्होंने अपने इस दौरे के दौरान लोगों ने उन्हें बताया कि यहां स्कूलों में अध्यापक नहीं हैं, अस्पतालों में डॉक्टर नहीं हैं, लोग पेयजल, सिंचाई की समस्याओं से जूझ रहे हैं, जो बहुत ही चिन्ता की बात है। स्थानीय विधायक इस क्षेत्र में लोगों की उम्मीदों पर खरे नहीं उतरे हैं। वह लोगों की समस्याओं पर अपनी आंखे मूंदे बैठे हैं। लेकिन अब जब प्रदेश में चुनावों के बेला शुरू हो गई है ऐसे में मुख्यमंत्री लोगों को लुभाने के लिए बड़ी-बड़ी घोषणाएं कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि सरकार के पास पैसा नहीं है। सरकार कर्ज पर कर्ज ले रही है और यह कर्ज 70 हजार करोड़ से भी अधिक होने वाला है।

प्रतिभा सिंह ने पार्टी कार्यकर्ताओं, महिला मंडलो से कांग्रेस के हाथ मजबूत करने का आह्वान करते हुए कहा कि कांग्रेस सत्ता में आते ही भाजपा के जन विरोधी नीतियों और फैसलों से उन्हें मुक्त करवाएगी। आज बढ़ती महंगाई और बेरोजगारी पर भाजपा की जुबान पूरी तरह बंद है जबकि सत्ता में आने से पहले उन्होंने लोगों को बड़े बड़े सपने दिखाए थे। हर एक के खाते में 15 लाख, हर साल 2 करोड़ लोगो को नोकरिया देने के सपने दिखाए थे जो आज दिन तक पूरे नहीं हुए।