वीरभद्र सरकार के खिलाफ बीजेपी का मिशन रिपीट, निकाली मिनी रथयात्रा

<p>सोलन शिमला लोकसभा क्षेत्र के लिए भाजपा ने आज यानि 14 अगस्त को मिनी रथ यात्रा की शुरुआत कर दी है। पूर्व मुख्यमंत्रीऔर विपक्ष के नेता प्रेम कुमार धूमल ने मिनी रथ यात्रा को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया है। उनके साथ शिमला लोकसभा सांसद वीरेंद्र कश्यप भी मौजूद रहे। इस मौके पर धूमल ने प्रदेश की कांग्रेस सरकार पर जमकर निशाना साधा है।</p>

<p>धूमल ने कहा कि प्रदेश से अब जनविरोधी और भ्रष्ट सरकार का को जड़ से उखाड़ फैंकने का समय आ गया है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में माफिया राज चल रहा है। वहीं, कानून व्यवस्था चरमरा गई हैं, प्रदेश में महिलाएं सुरक्षित नहीं हैं। इसके लिए बीजेपी ने प्रदेश सरकार के खिलाफ मिनी रथ यात्रा शुरू की है। इस यात्रा के दौरान केंद्र सरकार की विकासशील योजनाओं के बारे में जनता को&nbsp;बताएगें&nbsp;और प्रदेश सरकार की जन विरोधी नीतियों के प्रति जनता से भी रूबरू होगी।</p>

<p>बीजेपी मंडल स्तर पर मिनी रथ यात्रा शुरू कर रही है। इसके तहत प्रत्येक मंडल को एक मिनी रथ दिया जाएगा। यह मिनी रथ &nbsp;75 दिनों के लिए मंडल का प्रवास करेगा। इस रथ में मंडल के पदाधिकारी रथ का संचालन करेंगे। भाजपा कार्यकर्ता वर्तमान राज्य सरकार की कुनीतियां, भ्रष्टाचार, माफिया राज और चरमराती कानून व्यवस्था के बारे में जनता को अवगत कराएंगें।<br />
&nbsp;</p>

Samachar First

Recent Posts

सीएम 28000 नौकरियां देने की बात कहकर प्रदेश की जनता को सफेद झूठ परोस रहे हैं : बिंदल

धर्मशाला: देहरा विधान सभा क्षेत्र के उपचुनाव में नुक्कड़ सभाओं को सम्बोधित करते हुए भाजपा…

9 hours ago

मानसूनः डीसी ने अधिकारियों को अपने अपने क्षेत्रों में मुस्तैद रहने के दिए निर्देश

धर्मशाला, 06 जुलाई: कांगड़ा जिला में लगातार जारी बारिश को लेकर प्रशासन पूरी तरह से…

9 hours ago

पश्चिम बंगाल में महिलाओं से हिंसा के खिलाफ शिमला में महिलाओं ने सौंपा ज्ञापन

पश्चिम बंगाल में महिलाओं के खिलाफ बढ़ रही हिंसा के विरोध में निर्मात्री ट्रस्ट ने…

9 hours ago

कांग्रेस प्रत्याशी डॉ. पुष्पेन्द्र वर्मा जनता के सामने हुए भावुक

हमीरपुर विधानसभा उपचुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी डा पुष्पेन्द्र वर्मा की देर शाम को हुई फरनोहल…

9 hours ago

शिमला में धूमधाम से मनाया गया तिब्बती धर्मगुरु दलाई लामा का जन्मदिवस

शिमला में तिब्बती धर्मगुरु दलाई लामा का 89वां जन्मदिवस बड़ी धूमधाम के साथ मनाया गया।…

9 hours ago

नगरोटा में 4 दिवसीय बाल मेले का होगा भव्य आयोजन: बाली

धर्मशाला, 06 जुलाई: नगरोटा में विकास पुरूष जीएस बाली की जयंती के उपलक्ष्य पर 24…

10 hours ago