फतेहपुर: फतेहपुर विधानसभा क्षेत्र में 15 साल का सूखा खत्म करना भाजपा के लिए टेढ़ी खीर साबित हो रहा है। भाजपा टिकट के लिए प्रबल दावेदार माने जा रहे पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष कृपाल परमार के नामांकन भरने से पहले ही उनका विरोध होना शुरू हो गया है। किसी ने देर रात पूर्व सांसद के ‘गो बैक, गो बैक’ के पोस्टर लगा दिये।
ये पहली बार नहीं है कि कृपाल परमार का विरोध हुआ हो। इससे पहले विरोधियों ने तो मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के सामने ही हल्ला बोल दिया था। बात है 13 मार्च की जब जयराम ठाकुर फतेहपुर के रैहन में रैली को संबोधित करने आए थे। उस वक्त भी ‘कृपाल परमार गो बैक’ के पोस्टर लगे थे। इस बार तो विरोधी एक कदम आगे चले गए और परमार की फोटो के साथ ‘फतेहपुर की जनता करे पुकार, अब की बार चक्की पार’ तक के पोस्टर लगा डाले।
वहीं ये साफ न होने पर कि पोस्टर किसने लगाए हैं, भाजपा को बचने का मौका दे दिया है। भाजपा ने इसे शरारती तत्वों का काम बताया है। पर इस घटना ने मुख्य विपक्षी दल कांग्रेस के साथ-साथ राजन सुशांत और आम आदमी पार्टी को भी भाजपा की अंतरकलह पर हमला करने का मौका दे दिया है। राजन सुशांत इस बार फतेहपुर से चुनाव लड़ने की घोषणा कर चुके हैं। वहीं आप भी इन चुनावों में अपना प्रत्याशी मैदान में उतार सकती है। फतेहपुर सीट सुजान सिंह पठानिया के निधन के बाद खाली हो गई थी। अब 30 अक्टूबर को यंहा से नया विधायक चुना जाना है।
Festive inflation 2024 : त्योहारों के मौसम में महंगाई की मार से आम जनता…
Snowfall in Lahaul-Spiti: हिमाचल प्रदेश के दूरस्थ जिले लाहौल स्पीति के रोहतांग दर्रे के पास…
Sikh separatist murder conspiracy: अमेरिका में एक भारतीय रॉ अधिकारी पर सिख अलगाववादी नेता गुरपतवंत…
प्रदेश सरकार को भेजी जाएगी कार्डधारकों की शिकायत और सुझाव पधर से शुरूआत, सुरजीत सिंह…
आज का दिन कुछ राशियों के लिए शुभ संकेत लेकर आया है, जबकि कुछ जातकों…
Karwa Chauth 2024: करवा चौथ इस वर्ष 20 अक्टूबर को मनाया जाएगा, जब विवाहित महिलाएं…