नागरिकता लेने का नहीं, नागरिकता देने का कानून है CAA: गोविंद सिंह ठाकुर

वन, परिवहन, युवा सेवाएं एवं खेल मंत्री गोविंद सिंह ठाकुर ने कहा है कि नागरिकता संशोधन अधिनियम (सीएए) बनाकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सालो से नारकीय जीवन व्यतीत कर रहे शरणार्थियों को बहुत बड़ा सहारा प्रदान किया है। शुक्रवार को मनाली में सीएए पर आयोजित एक जागरुकता रैली का नेतृत्व करते हुए गोविंद सिंह ने कहा कि कुछ राजनीतिक दलों और संगठनों ने इस कानून के संबंध में कई झूठ फैलाने का प्रयास किया है। विशेषकर, अल्पसंख्यकों में नागरिकता को लेकर डर फैलाया जा रहा है।

गोविंद सिंह ने कहा कि सीएए से भारत के किसी भी नागरिक की नागरिकता को कोई खतरा नहीं है। यह नागरिकता लेने का नहीं, बल्कि पीड़ित शरणार्थियों को नागरिकता देने का कानून है। उन्होंने बताया कि पाकिस्तान, बांग्ला देश और अफगानिस्तान में धार्मिक उत्पीड़न से तंग होकर भारत आए हिंदू, सिक्ख, इसाई, बौद्ध, जैन और पारसी समुदाय के शरणार्थियों को इस कानून में भारत की नागरिकता देने का प्रावधान किया गया है।

भारत के स्थायी नागरिकों को इस कानून से कोई खतरा नहीं है। गोविंद सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का यह सराहनीय निर्णय कुछ राजनीतिक दलों को रास नहीं आ रहा है और वे मुस्लिम समाज को गुमराह करने का प्रयास कर रहे हैं। वोट बैंक की राजनीति करने वाले ऐसे दलों के मंसूबों को सरकार कामयाब नहीं होने देगी और आम लोगों को सीएए के प्रति जागरुक करेगी। इस अवसर पर वन मंत्री ने एक जागरुकता रैली की अगुवाई की, जिसमें भाजपा के पदाधिकारियों के अलावा आम लोगों ने भी बड़ी संख्या में भाग लिया।

Samachar First

Recent Posts

बाहर से आने वाले ऐशगाह न बनाएं हिमाचल को: राज्यपाल

Shimla: शिमला के संजौली मस्जिद विवाद के बाद हिमाचल प्रदेश में गरमाए सियासी माहौल…

18 mins ago

हिमाचल में चलेगा योगी मॉडल, हर भोजनालय पर पहचान पत्र लगाना अनिवार्य

Shimla:योगी माडल को हिमाचल अपनाने जा रहा है। यूपी की तर्ज पर हर भोजनालय,…

36 mins ago

आपसी रंजिश में चली गोलियां, एक गंभीर, भड़के ग्रामीणों ने किरतपुर-नेरचौक फोरलेन किया जाम

Bilaspur: उपमंडल श्री नयना देवी जी के बैहल में आपसी रंजिश के चलते हुए…

50 mins ago

ए. शैनामोल मंडी की नई मंडलायुक्त, संदीप कदम को शिमला की जिम्मेदारी

पांच आईएएस अधिकारियों के तबादला और नियुक्ति आदेश क्लिक करें और पढें पूरी सूची Shimla:…

5 hours ago

HP Board परीक्षाओं में 50% प्रश्न होंगे योग्यता आधारित, जानें नई व्यवस्था

धर्मशाला। हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड परीक्षाओं के पैटर्न में बड़े बदलाव की तैयारी…

6 hours ago

Mandi: पति को कुंए में डूबा देख पत्‍नी ने भी लगाई छलांग, दोनों की दर्दनाक मौत

मंडी के रखोह के कलोह गांव की घटना मृतक वार्ड पंच और पत्‍नी थी आशा…

7 hours ago