जनता को लुभाने के लिए कैबिनेट मीटिंग में हो सकते हैं कई अहम फैसले

<p>हिमाचल मंत्रिमंडल की बैठक 27 सितंबर को होने जा रही है। विधानसभा चुनावों से पहले हो रही कैबिनेट की इस बैठक को अंतिम माना जा रहा है। इस कैबिनेट में सरकार कई वर्गों को खुश करने के लिए अहम फैसले ले सकती है। इसके पीछे वजह भी है कि तीन अक्तूबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बिलासपुर में एम्स का शिलान्यास करने आ रहे हैं।</p>

<p>बीजेपी पीएम मोदी के दौरे को लेकर खासी उत्साहित है और चुनावों में एम्स के शिलान्यास का फायदा लेने की पूरी कोशिश कर रही है। इसका तोड़ निकालने के लिए सरकार कैबिनेट बैठक के जरिए घोषणाओं का पिटारा खोल सकती है।</p>

<p>सूचना के मुताबिक कर्मचारियों और बेरोजगारों को लुभाने की पूरी कोशिश की जाएगी। कर्मचारियों की सेवानिवृत्ति की आयु 58 से 60 वर्ष करने का फैसला लिया जा सकता है। इसके अलावा पेंशनरों की 5,10,15 फीसदी लाभ की मांग पर भी मुहर लग सकती है। साथ ही कंप्यूटर टीचर, अन्य शिक्षकों, आउटसोर्स कर्मचारियों की लंबित मांगों सहित पंचायत चौकीदारों की मांगों पर भी कोई निर्णय लिया जा सकता है।</p>

Samachar First

Recent Posts

सीएम ने आपदा प्रभावितों से एक करोड़ का वादा कर एक पैसा नहीं दिया: जयराम ठाकुर

शिमला: नेता प्रतिपक्ष ने शिमला से जारी बयान में कहा कि यह सरकार हर मोर्चे पर…

13 hours ago

धरतीपुत्र कहलाने वालों का तो जन्म ही मुंबई का, मेरा तो जन्म- पढ़ाई सब देहरा की: कमलेश

देहरा: कांग्रेस उम्मीदवार कमलेश ठाकुर ने शुक्रवार को भी ताबड़तोड़ चुनाव प्रचार किया। उन्होंने दरकाटा,…

13 hours ago

वित्तीय संसाधन जुटाएंगे, प्रदेश को आत्मनिर्भर भी बनाएंगेः मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने आज जिला ऊना के कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र के अघलौर…

13 hours ago

प्रदेश सरकार धार्मिक, साहसिक व ईको पर्यटन को दे रही बढ़ावाः मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने आज जिला ऊना के कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र के तहत…

13 hours ago

कांग्रेस मंत्री की टिप्पणी राज्यपाल के पद एवं गरिमा का अपमान : बिंदल

शिमला: भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ राजीव बिंदल ने कहा की हिमाचल प्रदेश के महामहिम राज्यपाल…

13 hours ago

शिमला जिला के दूर दराज क्षेत्रों में युवाओं को करवाए जाएंगे पर्यटन से जुड़े विशेष कोर्स

जिला स्तरीय सलाहकार कमेटी मीटिंग आज शिमला में बचत भवन में हुई । बैठक की…

13 hours ago