पॉलिटिक्स

‘सिसोदिया की CM की चाह पूरी नहीं हो रही तभी वे ऐसी बयानबाजी कर रहे हैं..’

अपने गृह जिला पहुंचे केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने AAP पर जमकर निशाना साधा। करोड़ों की घोषणाओं के बाद सुजानपुर में केंद्रीय मंत्री ने कहा कि सिसोदिया कभी खुद तो मुख्यमंत्री कभी बने नहीं हैं और दूसरों को मुख्यमंत्री बनाने चले है। भाजपा में पार्लियामेंट्री बोर्ड है तो शीर्ष नेतृत्व है वह तय करता है कि क्या करना है। सिसोदिया की अपनी इच्छा पूरी नहीं हो रही तभी वे ऐसी बयान बाजी कर रहे हैं।

उन्होने कहा कि प्रदेश में शानदार सरकार चल रही है और चार राज्यों में जीत दर्ज कर सरकार बनाई है तो अब हिमाचल की बारी है। उतर प्रदेश में आप पार्टी की जमानतें जब्त हुई है और दो दिनों पहले पार्टी के नेताओं के छोड़ने का यह दर्द छलक रहा है जिससे उजागर करता है कि आम आदमी पार्टी कितनी खोखली पार्टी है।

आप पार्टी के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष अनूप केसरी के भाजपा ज्वाइन करने के बाद बयानों पर अनुराग ठाकुर ने कहा कि आठ सालों तक आप पार्टी में रहने वाले नेता जब भाजपा ज्वाइन करते है तो उन्हें गंदे कहा जा रहा है। केजरीबाल झूठ की राजनीति करते हैं और दिल्ली में भ्रष्ट सरकार चल रही है और अब आने वाले दिनों में आप पार्टी को छोड़ने की लाइन लगेगी।

सिसोदिया ने दिया था ये बयान

आपको बता दें कि आप के वरिष्ठ नेता मनीष सिसादिया ने बयान दिया था कि उन्हें सूत्रों से पता चला की हिमाचल के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर को हटाया जा रहा है। उनकी जगह अनुराग ठाकुर को चुनावों तक मुख्यमंत्री बनाया जाएगा। ऐसे में उन्हें कोई फर्क नहीं पड़ता, भाजपा चाहे जिसे भी अपना सीएम बनाए। लेकिन नड्डा के बाद अब अनुराग ठाकुर ने भी उनके बयान का पलटवार किया है।

Manish Koul

Recent Posts

रेलवे कर्मियों को बोनस, खेती-बाड़ी की योजनाओं और तेल-तिलहन के लिए राष्ट्रीय मिशन को मिली मंजूरी

  मुख्य बिंदु: रेलवे कर्मियों को 2028.57 करोड़ रुपये का बोनस। 10,103 करोड़ रुपये के…

2 hours ago

हिमाचल प्रदेश सरकार ने 888 आवश्यक दवाओं और 273 चिकित्सा उपकरणों की खरीद को दी मंजूरी

  Shimla: हिमाचल प्रदेश सरकार ने राज्य के स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार के लिए एक…

2 hours ago

शिमला में महिला के साथ बैंक कर्मी ने की धोखाधड़ी, ₹5,238 की किस्त कटने पर हुआ खुलासा

  Shimla: हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में बैंक कर्मी ने महिला खाता धारक के…

2 hours ago

शिक्षकों के विदेश दौरे के बनाए नियम, 100% रिजल्ट देने वाले होंगे योग्य

  शिमला: हिमाचल प्रदेश सरकार ने सरकारी स्कूलों के शिक्षकों के विदेश दौरे को लेकर…

2 hours ago

खेलों से युवाओं को नशे से दूर रखना होगा संभव: कुलदीप सिंह पठानिया

  मलकवाल में दो दिवसीय राष्ट्रीय जूनियर कुराश चैंपियनशिप का समापन नूरपुर: हिमाचल प्रदेश विधानसभा…

3 hours ago

हिमाचल स्ट्रीट वेंडर पॉलिसी: सुझावों के लिए कमेटी ने खोला रास्ता, 4 नवंबर को अगली बैठक

  शिमला: हिमाचल प्रदेश में स्ट्रीट वेंडर्स के लिए एक समुचित नीति तैयार करने को…

6 hours ago