पॉलिटिक्स

चण्डीगढ़ की राजनीति ने शिमला में चढ़ाया पारा, एक और पार्षद छोड़ सकता है कांग्रेस का दामन

चण्डीगढ़ के नगर निगम चुनावों के बाद कांग्रेस पार्टी का संकट बढ़ता जा रहा है। शहर के वार्ड नंबर 10 के पार्षद हरप्रीत कौर बांबला के भाजपा का दामन थामने के बाद कांग्रेस को एक और झटका लग सकता है। वार्ड नंबर 5 से पार्षद दर्शना सिंह भी भाजपा के साथ जा सकती हैं।

अगर सूत्रों की माने तो कांग्रेस पार्षद को भाजपा सदस्यों के साथ शिमला में देखा गया है। आपको बता दें कि चण्डीगढ़ निकायों के बाद दल-बदल से बचाने के लिए सभी पार्टियों ने अपने पार्षदों को दूसरे शहरों में स्थनांतरित कर दिया है। इस सिलसिले में भाजपा ने अपने पार्षदों को शिमला बुला लिया था, लेकिन ऐसा लग रहा है कि कांग्रेस अपने पार्षदों को बचाने में कामयाब नहीं हो रही है

कांग्रेस पहले ही हरप्रीत कौर बांबला को खो चुकी है और अब अगर दर्शना सिंह भी पार्टी का साथ छोड़ती हैं तो पार्टी महज़ 6 पार्षदों के साथ नगर निगम की सभा में रह जाएगी। वहीं, भाजपा अपनी गिनती 12 से 14 तक ले आएगी। पर भाजपा को मेयर बनाने के लिए अभी और मशक्कत करनी पड़ेगी

35 सदस्यीय चण्डीगढ़ नगर निगम की सभा में मेयर का पद लेने के लिए 19 वोट चाहिए। अभी भाजपा के पास 14 वोट हैं। अगर दर्शना सिंह भी भाजपा में आ जाती हैं तो पार्टी के पास 15 वोट हो जाएंगे।

Samachar First

Recent Posts

Mandi News: अवैध निर्माण पर शिकंजा, 225 नोटिसाें में 10 की सुनवाई

  illegal construction cases : मंडी नगर निगम द्वारा अवैध निर्माण के खिलाफ जारी किए…

35 seconds ago

Himachal: हरियाणा में भाजपा लगाएगी हैट्रिक: अनुराग

Hamirpur: सांसद अनुराग सिंह ठाकुर ने नादौन के गलोड में भाजपा कार्यकर्ता सम्मेलन के दौरान…

17 mins ago

Mandi News: 7009 प्रवासियों का पंजीकरण, बल्ह में सबसे अधिक, गोहर में सबसे कम

Migrant Registration : हिमाचल प्रदेश में अवैध मस्जिदों के विवाद और बाहरी प्रवासियों की बढ़ती…

25 mins ago

Mandi News: नागरिक अधिकार मंच ने पड्डल में इनडोर स्टेडियम बनाने का किया विरोध, मुख्यमंत्री को भेजा ज्ञापन

  विपल्‍व सकलानी Memorandum to CM:  नागरिक अधिकार मंच मंडी का एक प्रतिनिधि मंडल अतिरिक्त…

34 mins ago

Chamba News: तीसा नागरिक अस्पताल में अल्ट्रासाउंड सुविधा जल्द होगी शुरू

  Radiologist in tissa: चंबा जिले के नागरिक अस्पताल तीसा में जल्द ही अल्ट्रासाउंड की…

47 mins ago

हरियाणा विधानसभा चुनाव: मतदान जारी, कैथल में सर्वाधिक वोटिंग

Chandigarh: हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए मतदान जारी है, जहां दोपहर 12 बजे तक 29.7…

59 mins ago