उपचुनाव में परिस्थितियां बदली हैं, लेकिन समीकरण बीजेपी के पक्ष में : CM

<p>मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने सोलन में मीडिया से रूबरू होते हुए कहा कि हिमाचल प्रदेश में चल रहे उपचुनाव के लिए परिस्थितियां जरूर बदली हुई हैं और समीकरण भी अलग हैं। लेकिन जीत का समीकरण बीजेपी के पक्ष में ही है। उन्होंने कहा कि जीत का मार्जिन कितना होगा इसको लेकर हम कुछ नहीं कह सकते लेकिन बड़ी जीत बीजेपी की इन दोनों सीटों पर होने जा रही है। उन्होंने कहा कि बीजेपी हर चुनाव को चुनौती की तरह लेती है और यह चुनाव भी बीजेपी के लिए किसी चुनौती से कम नहीं है।</p>

<p>वहीं, कांग्रेस द्वारा आचार संहिता के उल्लंघन का आरोप लगाने पर पूछे गए सवाल पर जयराम ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस के पास आज कोई मुद्दा नहीं रह गया है। और जनता के बीच में जाने के लिए कुछ ना कुछ तो चाहिए। यही कारण है कि आचार संहिता का आरोप लगाकर कांग्रेस जनता के बीच में जाने का प्रयास कर रही है। लेकिन मेरी कांग्रेस को चुनौती है कि वह अपने आरोपों को साबित करके बताए। उन्होंने कहा कि यह वही कांग्रेस है जिन्होंने लोकसभा चुनावों के समय ईवीएम को लेकर बवाल किया था, क्योंकि उस समय भी कांग्रेस के पास कोई मुद्दा नहीं था।</p>

<p>मुख्यमंत्री ने दयाल प्यारी को लेकर कहा कि उन्हें चुनाव में नहीं खड़ा होना चाहिए था और इस विषय को लेकर हमने उनसे बात भी की थी लेकिन अब जब वह नहीं मानी है तो और चुनाव मैदान में है तो देखेंगे। बताते चलें कि हिमाचल प्रदेश में इस बार मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के ऊपर ही इस उपचुनाव का पूरी जिम्मेदारी है और यही कारण है कि जयराम ठाकुर लगातार चुनाव के हर गणित पर निगाह रखे हुए हैं। और अब उन्होंने भी माना है कि चुनाव इतना आसान नहीं हो रहा है और परिस्थितियां भी अब पहले जैसी नजर नहीं आ रही हैं।</p>

Samachar First

Recent Posts

हिमाचल स्ट्रीट वेंडर पॉलिसी: सुझावों के लिए कमेटी ने खोला रास्ता, 4 नवंबर को अगली बैठक

  शिमला: हिमाचल प्रदेश में स्ट्रीट वेंडर्स के लिए एक समुचित नीति तैयार करने को…

13 mins ago

पुलिस कांस्टेबल भर्ती के आवेदन शुरू, 31 अक्टूबर आखिरी तारीख

Shimla: हिमाचल प्रदेश सरकार ने पुलिस कांस्टेबल के 1088 पदों को भरने के लिए विज्ञापन…

28 mins ago

चरखी दादरी में CM सुक्खू : कांग्रेस की लहर, भाजपा को मिलेगी शिकस्त

  Chandigarh: हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने हरियाणा के चरखी दादरी में…

40 mins ago

चक्की खड्ड में डूबे पिता-पुत्र, पिता की मौत, बेटा लापता

  हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के थाना डमटाल के अंतर्गत भदरोया पंचायत के पास…

53 mins ago

6 करोड़ से होगा रैत – कोहला सड़क का स्तरौन्नयन,12 हजार आबादी होगी लाभाविंत

केवल पठानिया ने भूमि पूजन कर किया कार्य का निरीक्षण   Dharamshala: उपमुख्य सचेतक व…

2 hours ago

हमीरपुर की ब्रोकली और गोभी कांगड़ा के किसानों को करेगी मालामाल

  हमीरपुर: उत्कृष्टता केंद्र बड़ा में जायका के सहयोग से उगाई गई गोभी की किस्मों…

2 hours ago