Follow Us:

कठपुतली की तरह कार्य कर रहे सीएम और प्रदेश अध्यक्ष, दोनों फैसले लेने में असमर्थ: प्रेम कौशल

प्रेम कौशल ने कहा कि सीएम जयराम ठाकुर और प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कश्यप दोनों पठपुतली की तरह कार्य कर रहे हैं। इनका रिमार्ट कंट्रोल जेपी नड्डा और RSS के हाथों में है…

जसबीर कुमार |

हिमाचल कांग्रेस प्रवक्ता प्रेम कौशल ने प्रदेश सरकार पर निशाना साधा। प्रेम कौशल ने कहा कि सीएम जयराम ठाकुर और प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कश्यप दोनों पठपुतली की तरह कार्य कर रहे हैं। इनका रिमार्ट कंट्रोल जेपी नड्डा और RSS के हाथों में है। दोनों अपने स्तर पर सरकार एवं संगठन से जुड़े मसलों पर फैसले लने में असमर्थ हैं।

प्रेम कौशल ने मीडिया को जारी ब्यान में भाजपा अध्यक्ष सुरेश कश्यप द्वारा हमीरपुर में एक पत्रकार बार्ता के दौरान प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह एवं कांग्रेस पार्टी के प्रति की गई टिप्पणियों पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि भाजपा खुद प्रदेश में पूरी तरह बिखराब की स्थिति में है जिसके चलते विगत उपचुनावों में भाजपा के कई नेताओं ने बगाबत कर निर्दलीय रूप में चुनाव लड़ा और यहां तक कि भाजपा प्रत्याशी की ज़मानत तक भी जब्त हुई। आगामी विधानसभा चुनावों में पराजय निश्चित देख बीजेपी अध्यक्ष और मुख्यमंत्री फ्रस्ट्रेशन में कांग्रेस नेताओं के प्रति आधारहीन बयानबाज़ी करते हैं।

कांग्रेस प्रवक्ता ने कहा प्रतिभा सिंह की अध्यक्ष पद पर तैनाती से भाजपा सहमी हुई है क्योंकि वह समस्त कांग्रेस जनों को एकसूत्र में बांधकर भाजपा को सत्ताच्युत करने के अपने अभियान पर निकल चुकी हैं। उन्होंने कहा कि अध्यक्ष के रूप में वह प्रदेश में कांग्रेस की सुप्रीम बॉस हैं और यह आवश्यक नहीं उनके तमाम कार्यक्रमों प्रदेश कांग्रेस के सभी नेता उनके साथ हों। पार्टी अध्यक्ष के रूप में वह पूरे प्रदेश के दौरे पर निकली हैं और पार्टी में प्रत्येक नेता की भूमिका आलाकमान ने पहले ही तय कर रखी है और निर्धारित भूमिका के अनुरूप ही सभी वरिष्ठ नेता अपनी ज़िम्मेदारी का निर्वहन कर रहे हैं।

प्रेम कौशल ने भाजपा अध्यक्ष से सवाल किया कि वह क्यों मुख्यमंत्री के प्रदेश में होने वाले सभी कार्यक्रमों में शामिल नहीं होते और हिमाचल भाजपा के सबसे बड़े नेता शांता कुमार क्यों हमीरपुर में चल रही दो दिवसीय बैठक में भाग नहीं ले रहे। वह प्रदेश और केंद्र सरकारों पर समय समय पर तीखे हमले क्यों करते रहते हैं इस विषय पर अपनी स्थिति स्पष्ट करें।