चुनाव एक इम्तेहान है, जो नेता नहीं करेगा पढ़ाई होगा फेल: CM

शिंदे के दौरे पर धर्मशाला में हो रहे कार्यक्रम में मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने सभी विधायकों और पार्टी नेताओं को नसीहत दी है। मुख्यमंत्री ने कहा कि चुनाव भी एक इम्तेहान हैं और किसी की कोई हवा कुछ नहीं बिगाड़ सकती। यदि मंत्रियों ने अच्छे से पढ़ाई की होगी तो वह आवश्य अपनी क्लास में फर्स्ट आएंगे और जिस विधायक ने पढ़ाई नहीं की होगी वह फेल हो जाएगा। हमनें चुनावों की लिए अच्छे से मेहनत कर अपने खेतों को बोया है और उसका फल भी हमें जरूर मिलेगा।

मुख्यमंत्री ने कहा आज हिमाचल में जो भी विकास और एकता पैदा हुई है उसका श्रेय कांग्रेस को जाता है। हिमाचल हिंदुस्तान में एकमात्र ऐसा राज्य हैं जहां बेरोजगारी भत्ता दिया जा रहा है और काम सीखने के लिए भी कौशल विकास भत्ता दिया जा रहा है।

पीएम एक अच्छे दर्जी नहीं हैं: रंजीत रंजन

हिमाचल कांग्रेस कमेटी की सचिव और सह प्रभारी रंजीत रंजन ने कहा कि मोदी अच्छे दर्जी नहीं हैं, क्योंकि उन्होंने देश के लोगों पर अपनी योजनाएं थोपने का काम किया। लेकिन प्रदेश के मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह अच्छे दर्जी है और उन्होंने हिमाचल के हर गांव का विकास करवाया है। इस बार हिमाचल में फिर कोंग्रेस की सरकार बनेगी।

Samachar First

Recent Posts

बिकने और खरीदने वालों को सबक सिखायेगी जनता: CM

बिकने और खरीदने वालों को सबक सिखायेगी जनताः सीएम जनता की ताकत ही कांग्रेस की…

52 mins ago

नशे के खिलाफ़ पूरे समाज को एकजुट होने की जरुरत

हिमाचल प्रदेश में नशा बड़ी तेजी से युवाओं को अपनी गिरफ में लेता जा रहा…

3 hours ago

नालागढ़ के आजाद विधायक का नया नाम ‘केएल बिके’: मुख्यमंत्री

नालागढ़ के आजाद विधायक का नया नाम 'केएल बिके': मुख्यमंत्री भाजपा को जनता की अदालत…

8 hours ago

21518 सैन्य जवानों को ई-ट्रांसमिशन से मिलेंगे पोस्टल बैलेट: DC

कांगड़ा संसदीय क्षेत्र में 21518 सैन्य जवानों को ई-ट्रांसमिटिड पोस्टल बैलेट पेपर भेजे जाएंगे ताकि…

8 hours ago

दर्जी के पास ही पड़ा रहेगा जयराम का नया काला कोट, दिन में सपने देखना छोड़ें: CM

दर्जी के पास ही पड़ा रहेगा जयराम का नया काला कोट, दिन में सपने देखना…

8 hours ago

राज्यपाल ने किया कला प्रदर्शनी का शुभारम्भ

राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने भारतीय कला परिषद् द्वारा शिमला के ऐतिहासिक गेयटी थियेटर में…

8 hours ago