जसवां परागुपर में लोक निर्माण योजनाओं पर खर्च होंगे 110 करोड़ : CM जयराम

कांगड़ा जिले के परागपुर में मुख्यमंत्री ने एक विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए क्षेत्र में विकास-योजनाओं की बाढ़ लाने का ऐलान किया। उन्होंने जसवां परागपुर विधानसभा क्षेत्र में वर्तमान वित्त वर्ष के दौरान 110 करोड़ रुपये विकास-कार्यों पर खर्च करने की घोषणा की।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार प्रदेश के विकास के लिए हर पहलू पर काम कर रही है। कैबिनेट की पहली ही बैठक में वरिष्ठ नागरिकों को दी जाने वाली सामाजिक सुरक्षा पेंशन के लिए आयु सीमा 80 से घाटकर 70 कर दिया गया। इस फैसले से 1 लाख 30 हजार बुजुर्गों को लाभ पहुंचा है। मुख्यमंत्री के मुताबिक उनके इस फैसले से प्रदेश पर 200 करोड़ रुपये का अतिरिक्त बोझ भी बढ़ा है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश को प्रगति पर ले जाने के लिए बजट में कई महत्वपूर्ण प्रावधान किए हैं और इसपर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी अपनी प्रसन्नता जाहिर की है। उन्होंने दावा किया कि बीजेपी सरकार हर स्थिति को बेहतर प्लेटफॉर्म पर लाने के लिए कोशिश कर रही है।

कानून-व्यवस्था पर फिर पुराना राग

मुख्यमंत्री ने विकास-कार्यों का जिक्र करने के बाद फिर से पुराना राग छेड़ा। उन्होंने प्रदेश में बिगड़ती कानून-व्यवस्था पर पूर्व की सरकारों की चर्चा फिर से की। मुख्यमंत्री ने कहा कि पूर्व की सरकारों में क्राइम ग्राफ भी नोट किया जाना चाहिए। गुड़िया प्रकरण ने प्रदेश को पूरी दुनिया में शर्मसार किया।

गौरतलब है कि विपक्ष प्रदेश में लगातार बिगड़ती कानून-व्यवस्था के लिए वर्तमान सरकार को कटघरे में खड़ा कर रहा है। वैसे मुख्यमंत्री को यह मान लेना चाहिए कि प्रदेश में कानून-व्यवस्था की स्थिति खराब है और इसी खराब स्थिति को सही करने के लिए जनता ने उनकी पार्टी को वोट किया था।

Samachar First

Recent Posts

“JOA IT पदों पर चयनित उम्मीदवारों की सूची जारी, इतने को मिली नियुक्ति”

Shimla: सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग ने राज्य चयन आयोग की सिफारिशों के आधार…

12 hours ago

अतिक्रमण एक रात का नहीं, सुक्खू सरकार से पहले हुआ अवैध निर्माण: कुलदीप

Shimla : हिमाचल प्रदेश में स्ट्रीट वेंडर्स को लेकर विधानसभा की ओर से कमेटी…

12 hours ago

मुख्यमंत्री के निर्देश पर हमीरपुर में ‘कायाकल्प’ अभियान से बदल रही है शहर की तस्वीर

Hamirpur: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू के गृह जिले के मुख्यालय हमीरपुर शहर की…

13 hours ago

राज्य के स्वास्थ्य ढांचे को मजबूत करने के लिए ठोस कदम उठा रही है सरकार: बाली

टांडा मेडिकल कालेज भी स्वास्थ्य क्षेत्र में निरंतर नए आयाम कर रहा स्थापित विश्व…

13 hours ago

प्रमोशन लिस्ट के इंतजार में कई शिक्षक बिना प्रिंसिपल बने होंगे रिटायर

वर्तमान में प्रिंसिपल के 500 पद है खाली लेक्चरर्स की 90:10 की मांग का…

14 hours ago

अनुष्का दत्ता पहुंची मिस यूनिवर्स इंडिया-2024 के फाइनल में, हिमाचल की पहली प्रतिभागी

Shimla: रोह‍डू की रहने वाली 22 वर्षीय अनुष्का दत्ता मिस यूनिवर्स इंडिया 2024 प्रतियोगिता…

14 hours ago