CM जयराम ने वीरभद्र सिंह के निधन पर जताया शोक, कहा- हिमाचल के विकास में रहा अभूतपूर्व योगदान

<p>मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के निधन पर शोक व्यक्त किया। जयराम ठाकुर ने पूर्व मुख्यमंत्री के निजी आवास होलीलॉज पहुंचकर वीरभद्र सिंह के पार्थिव शरीर पर पुष्पाजंलि अर्पित की। उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री की धर्मपत्नी प्रतिभा सिंह और उनके बेटे विक्रमादित्य सिंह के साथ अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त की।</p>

<p>जयराम ठाकुर ने कहा कि हिमाचल प्रदेश के विकास में वीरभद्र सिंह का अनुकरणीय योगदान है। वीरभद्र सिंह ने अपना पूरा जीवन समाज के हर वर्ग विशेषकर कमजोर और शोषित वर्गों के उत्थान के प्रति समर्पित किया। वीरभद्र सिंह ने केन्द्रीय मंत्री रहते हुए देश के साथ-साथ राज्य के विकास में भी अहम भूमिका निभाई। उनकी मजबूत इच्छाशक्ति, प्रतिबद्धता और दृढ़ संकल्प हम सभी के लिए सदैव प्रेरणा का स्रोत रहेगा। उन्होंने कहा कि वीरभद्र सिंह के निधन से उत्पन्न शून्य को आने वाले समय में भरना मुश्किल होगा।</p>

<p>मुख्यमंत्री ने परमात्मा से दिवंगत आत्मा की शान्ति और शोक संतप्त परिजनों को इस अपूर्णीय क्षति को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की। हिमाचल प्रदेश मंत्रीमंडल के सभी सदस्यों ने भी पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के निधन पर शोक व्यक्त किया।</p>

Samachar First

Recent Posts

पुराने साथियों की घर वापसी से कांग्रेस संगठन हो रहा मजबूत

शिमला जिला के कुमारसैन वार्ड के जिला परिषद सदस्य उज्वल मेहता आज प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय…

6 hours ago

“भाजपा कांग्रेस के घोषणा पत्र को लेकर भ्रामक प्रचार कर रही”

लोकसभा चुनाव में कांग्रेस घोषणा पत्र को लेकर जहां भाजपा बार-बार हिंदुत्व विरोधी और बहुसंख्यक…

6 hours ago

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का आज शिमला पहुंचने पर स्वागत

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु का आज शिमला पहुंचने पर मशोबरा स्थित कल्याणी हेलीपैड पर राज्यपाल शिव…

6 hours ago

बागवान भोपाल ने तकनीक के इस्तेमाल से किसानी को बनाया मुनाफे का सौदा

वर्तमान में किसनी और बागवानी में भी आधुनिकीकरण का प्रभाव देखने को मिल रहा है.…

6 hours ago

भाजपा बताए, वर्तमान सांसद किशन कपूर का टिकट क्यों काटा: धर्माणी

भाजपा बताए, वर्तमान सांसद किशन कपूर का टिकट क्यों काटा: धर्माणी -गद्दी नेता कपूर बीते…

8 hours ago

कांग्रेस का घोषणापत्र में अल्पसंख्यक को बढ़ावा और हिन्दुत्व का विरोध: बिंदल

कांग्रेस का घोषणापत्र में अल्पसंख्यक को बढ़ावा और हिन्दुत्व का विरोध, कांग्रेस नेता कर रहे…

9 hours ago