पॉलिटिक्स

‘हवाई प्रवास पर रहते हैं CM जयराम, उन्हें जमीनी हकीकत की नहीं जानकारी’

प्रदेश में तीन विधानसभा सीट और एक लोकसभा सीट के लिए प्रचार आज थम जाएगा। ऐसे में प्रचार के अंतिम दिन आज दोनों दल ताबड़तोड़ प्रचार में जुटे हैं। इसी कड़ी में बुधवार को कांग्रेस सहप्रभारी ने शिमला में बीजेपी पर बड़ा हमला बोला है। मुख्यमंत्री पर हमलावर होते हुए संजय दत्त ने कहा कि मुख्यमंत्री हवाई प्रवास पर रहते हैं। उनको पता नहीं है कि सड़कों में गड्ढे हैं या गड्डों में सड़क है।

हिमाचल कांग्रेस सह प्रभारी संजय दत्त ने कहा कि चुनाव प्रचार आज थम जाएगा। यह एक असाधारण चुनाव है जिसमें कांग्रेस को अभूतपूर्व समर्थन मिल रहा है। यह चुनाव जनता और बीजेपी का है। चारों सीटों में कांग्रेस जीत हासिल करेगी। भाजपा की जमानत इसमें जब्त होने वाली हैं। मुख्यमंत्री ने भी अपनी हार स्वीकार की है।

उन्होंने कहा कि भाजपा ने चुनावों में जनता का ध्यान असल मुद्दों से भटकाने का प्रयास किया है। भाजपा हार सामने देखकर सत्ता का दुरुपयोग कर रही है। आगामी दिनों में भी भाजपा इस तरह के हथकंडे अपना सकती है। इसकी शिकायत चुनाव आयोग को की गई है। भाजपा के नेता और मंत्री सार्वजनिक मंच से ठेकों को उन्हीं लोगों को देने की बात कर रहे हैं जो बीजेपी के विकास को वोट देगा। मंडी में एयरपोर्ट को मुख्यमंत्री ने अपना ड्रीम प्रोजेक्ट बताया था लेकिन अभी तक जमीन तक नहीं ले पाए हैं। लोटस के नाम वाली पार्टी लूट अस बन गई है।

दत्त ने कहा कि भाजपा का ‘प्रचार फूल विकास गुल’ है। उन्होंने कहा कि भाजपा फ्री वेक्सीनेशन जुमला है बीजेपी के पेट्रोलियम मंत्री ने फ्यूल पर टैक्स को लेकर कहा था कि यह पैसा वेक्सीनेशन पर खर्च किया जा रहा है। भाजपा को प्रधानमंत्री मोदी के धन्यवाद और प्रचार के बजाए करदाता का धन्यवाद करना चाहिए।

संजय दत्त ने कहा कि भाजपा की सोच नीच है। उनकी सरकार कांग्रेस के कामों के फीते काटने का काम कर रही है। रोहतांग टनल की पट्टिका को हटाया गया जो आज तक नहीं लगाई गई। पूरे देश में भाजपा शाषित राज्यों पूर्व के कांग्रेस के कामों के फीते काट रही है। इन सभी को लेकर जनता इन चुनावों में भाजपा को सबक सिखाएगी।

Samachar First

Recent Posts

Himachal: 30 रूपए में बिकेगा Used Cooking Oil, बनेगा बॉयो डीजल, जानें सरकार की नई योजना सरकार की नई योजना शुरू

  मुख्‍य बिंदु  बायोडीजल उत्पादन: सुशील वैष्णव के नेतृत्व वाली फर्म द्वारा सोलन में तेल…

37 mins ago

Himachal: शिमला लौटे सीएम सुक्खू, अगले सप्ताह कैबिनेट बैठक

CM Sukhu Returns to Shimla: दिल्ली में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे…

1 hour ago

6 अक्टूबर 2024 का राशिफल: जानें, आपके दिन का हाल

  मेष (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ) आर्थिक दृष्टिकोण से आज…

2 hours ago

Video: भारत ने कम दूरी की वायु रक्षा मिसाइल प्रणाली का किया सफल परीक्षण

  नई दिल्ली: भारत ने राजस्थान के पोखरण फायरिंग रेंज में बहुत ही कम दूरी…

19 hours ago

Himachal: जेपी नड्डा बोले- आजकल राहुल गांधी अर्बन नक्सल, देश को तोड़ने वालों की भाषा बोल रहे

  नाहन: भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने हिमाचल प्रदेश के नाहन में आयोजित…

19 hours ago