एक साल में हिमाचल में 9 विदेशियों सहित 1002 ड्रग तस्कर गिरफ्तार: CM

नालागढ़ से विधायक लखविंद्र राणा, सोलन से विधायक कर्नल धनी राम शांडिल और ठियोग से विधायक राकेश सिंघा के प्रश्न के लिखित जवाब में मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि 31 जुलाई 2018 तक एनडीपीएस एक्ट के तहत 788 केस दर्ज किए गए। जिनमें 1002 लोगों को ड्रग तस्करी के आरोप में गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार किए लोगों में नौ विदेशी लोग भी शामिल हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि 2018 में सोलन जिला में 512 ग्राम चिट्टा पकड़ा गया जिसमें 43 केस एनडीपीएस एक्ट के तहत दर्ज किए गए और 58 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। इन मामलों में तक 2 नाइज़ीरियन और 4 नेपालियों को हिरासत में लिया गया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखंड, पंजाब और हरियाणा के मुख्यमंत्रियों की बैठक में ड्रग तस्करी को रोकने के लिए कड़े कदम उठाने की योजना बनाने पर चर्चा हुई है। बैठक में इंटर स्टेट बॉर्डर पर सीसीटीवी कैमरों से निगरानी करने पर भी सहमती बनी है।

शिक्षण संस्थानों के आसपास रखी जाएगी निगरानी

प्रदेश के सभी शिक्षण संस्थानों के आसपास योजनाबद्ध तरीके से निगरानी रखी जाएगी। शिक्षण संस्थानों के पास बनी दुकानों और संदिग्ध ड्रग तस्करों की दुकानों की औचक छापेमारी भी की जाएगी। राज्यों की सहमती से इंटर स्टेट टास्क फोर्स बनाकर ड्रग तस्करों की धरपकड़ की जाएगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिला मुख्यालय स्तर पर भी उच्च अधिकारियों के अंडर एक स्पेशल टास्क फोर्स का गठन किया जाएगा। नशे के दुष्प्रभावों के बारे में लोगों को बताने के लिए 1025 स्कूलों और 1023 महिला मंडलों को जागरूक किया जाएगा।

पुलिस ने नशा निवारण समिति का भी किया गठन

प्रदेश पुलिस ने नशे के दुष्प्रभावों के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए एक अभियान छेड़ रखा है। इस अभियान के तहत अभी तक 2,05,835 लोगों को अभी तक जागरूक किया जा चुका है। पुलिस थाना स्तर पर नशा निवारण समिति का गठन भी किया गया है। जिसमें नशे से पड़ने वाले दुष्प्रभावों के बारे में लोगों को जागरूक किया जाएगा। यह समिति नशा तस्करी करने वाले आरोपियों के बारे में भी सुराग इक्ट्ठा करेगी। एसजेवीएनएल, एनएचपीसी और अन्य संस्थाओं की सहायता से नशा निवारण केंद्र चलाए जा रहे हैं। शिक्षा विभाग भी नशा निवारण को लेकर पाठ्यक्रम में बदलाव करने की तैयारी कर रहा है।  मुख्यमंत्री ने सदन से अपील की है कि  नशे की समस्या को जड़ से  खत्म करने के लिए सरकार वचनबद्ध है।

Samachar First

Recent Posts

बाहर से आने वाले ऐशगाह न बनाएं हिमाचल को: राज्यपाल

Shimla: शिमला के संजौली मस्जिद विवाद के बाद हिमाचल प्रदेश में गरमाए सियासी माहौल…

2 hours ago

हिमाचल में चलेगा योगी मॉडल, हर भोजनालय पर पहचान पत्र लगाना अनिवार्य

Shimla:योगी माडल को हिमाचल अपनाने जा रहा है। यूपी की तर्ज पर हर भोजनालय,…

3 hours ago

आपसी रंजिश में चली गोलियां, एक गंभीर, भड़के ग्रामीणों ने किरतपुर-नेरचौक फोरलेन किया जाम

Bilaspur: उपमंडल श्री नयना देवी जी के बैहल में आपसी रंजिश के चलते हुए…

3 hours ago

ए. शैनामोल मंडी की नई मंडलायुक्त, संदीप कदम को शिमला की जिम्मेदारी

पांच आईएएस अधिकारियों के तबादला और नियुक्ति आदेश क्लिक करें और पढें पूरी सूची Shimla:…

7 hours ago

HP Board परीक्षाओं में 50% प्रश्न होंगे योग्यता आधारित, जानें नई व्यवस्था

धर्मशाला। हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड परीक्षाओं के पैटर्न में बड़े बदलाव की तैयारी…

8 hours ago

Mandi: पति को कुंए में डूबा देख पत्‍नी ने भी लगाई छलांग, दोनों की दर्दनाक मौत

मंडी के रखोह के कलोह गांव की घटना मृतक वार्ड पंच और पत्‍नी थी आशा…

9 hours ago