बीजेपी प्रत्याशियों की घोषणा के बाद घबरा गई है कांग्रेस: CM जयराम

<p>मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने आज कांगड़ा के नूरपुर में बीजेपी युवा मोर्चा नूरपुर मंडल के सम्मेलन को सम्बोधित किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि लोकसभा चुनाव में बीजेपी के प्रत्याशी घोषित होने के बाद कांग्रेस पार्टी घबरा रही है। यही कारण है कि अभी तक वे अपने प्रत्याशी घोषित नहीं कर पाई है।</p>

<p>मुख्यमंत्री ने कहा कि लोकसभा चुनाव में कांगड़ा संसदीय क्षेत्र से भाजपा को ऐतिहासिक जीत दिलाने के लिए पूर्व मुख्यमंत्री और बीजेपी के वरिष्ठ नेता शांता कुमार का मार्गदर्शन काफी महत्वपूर्ण है। इसके साथ ही युवा शक्ति को जमीनी स्तर पर कार्य करने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि केंद्र और प्रदेश बीजेपी सरकार जनकल्याण के लिए ऐतिहासिक कार्य किए हैं। इसके मद्देनजर पार्टी कार्यकर्ता आमजन तक पार्टी की नीतियों और जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी पहुंचाएं।</p>

<p>सीएम ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी&nbsp; के कुशल नेतृत्व में विश्व के मानचित्र पर देश की अलग पहचान बनी है। ऐसे में मोदी जी को पुनः देश की कमान संभालने के लिए हिमाचल की चारों सीटों पर बीजेपी को जीत दिलानी होगी। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के गतिशील नेतृत्व में आज भारत की ताकत धरती पर ही नहीं बल्कि आसमान में भी बढ़ी है। आज ही हमारे देश के वैज्ञानिक ने मिसाइल से एक सैटलाइट को मार गिराया है जिससे भारत अन्तरिक्ष महाशक्ति बन गया है। उन्होंने कहा कि इस मिशन का नाम शक्ति मिशन था और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा इस कार्यवाही से हमारे देश पर नजर रखने वालों के लिए एक कड़ा संदेश दिया गया कि हम अपने राष्ट्र की सुरक्षा के लिए कोई भी कदम उठा सकते हैं।</p>

<p><img src=”/media/gallery/images/image(404).png” style=”height:1040px; width:800px” /></p>

Samachar First

Recent Posts

हिमाचल में 2 दिन बाद एक्टिव होगा वेस्टर्न डिस्टरबेंस:9-10 अक्टूबर को बारिश; बढ़ेगी ठंड, अभी तापमान सामान्य से ज्यादा

Shimla: हिमाचल प्रदेश में दो दिन बाद पश्चिमी विक्षोभ (WD) एक्टिव हो रहा है। इससे…

2 hours ago

Himachal: हिमाचल प्रदेश के बिजली उपभोक्ताओं को सब्सिडी अब सीधे बैंक खाते में मिलेगी

Himachal power subsidy:  हिमाचल प्रदेश के बिजली उपभोक्ताओं को अब बिजली पर मिलने वाली सब्सिडी…

3 hours ago

Mandi News: नवरात्रों में माता बगलामुखी मंदिर में भक्तों का उमड़ा सैलाब, भक्तों की मनोकामनाएं हो रही हैं पूर्ण

Baglamukhi Temple  : सदर विधानसभा क्षेत्र के तुंगल में स्थित प्रसिद्ध देवी माता बगलामुखी मंदिर…

3 hours ago

Pakistan News: शादी की मनाही पर लड़की ने परिवार को दिया जहर, 13 की मौत

Pakistan family poisoned murder : पाकिस्तान के सिंध प्रांत में एक दिल दहला देने वाली…

3 hours ago

मुख्यमंत्री सुक्खू ने अचानक किया IGMC शिमला का निरीक्षण, मरीजों से लिया फीडबैक

CM Sukhu visits IGMC Shimla:  हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू सोमवार सुबह 7:00…

4 hours ago

नवाचार को बढ़ावा दे रहा एटीसी शाहपुर

नवीन तकनीक और प्रौद्योगिकी से आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ रहे कदम Kangra:  उपयुक्त प्रौद्योगिकी केन्द्र…

21 hours ago