वीरभद्र गुट का आरोप, पैसे देकर न्यूज़ प्लांट करा रहे हैं PCC अध्यक्ष

हिमाचल प्रदेश कांग्रेस में 6 विधायकों के मुख्यमंत्री के खिलाफ आलाकमान को लिखे पत्र के बाद पार्टी में भूचाल मचा है। ऐसा लग रहा है कि वीरभद्र सिंह और पीसीसी अध्यक्ष के बीच की गुटबाजी अब निर्णायक मोड़ पर आ चुकी है।

विधायकों के वीरभद्र सिंह के खिलाफ आलाकमान को चिट्ठी लिखे जाने की ख़बर के बाद पीसीसी अध्यक्ष पर पैसे देकर ग़लत ख़बर प्लांट कराने के आरोप लगे हैं। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक स्नैप चैट के मुताबिक वीरभद्र सिंह के एक खेमे ने आरोप लगाया है कि मुख्यमंत्री के खिलाफ विधायकों के चिट्ठी लिखने की खबर प्लांटेड न्यूज़ है और इसमें सुखविंदर सिंह सुक्खू का हाथ है। उनकी कोशिश है कि वह इस तरह की ख़बरों से आलाकमान पर मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के खिलाफ दबाव बना सकें।

इस दौरान सोशल मीडिया में कांग्रेस संगठन का काम देख रहे अरुण ठाकुर ने भी पलटवार करते हुए कहा है कि कांग्रेस ने पार्टी को बीजेपी से इंपोर्ट हुए नेताओं का अड्डा बना लिया है और यही वजह है कि लगातार पार्टी हासिये पर जा रही है। सिर्फ संगठन ही है जो लगातार सुक्खू के नेतृत्व में कांग्रेस के आधार को हिमाचल में कायम रखे हुए है।

गौरतलब है कि प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सुखविंदर सिंह सुक्खू ने भी 6 विधायकों के मुख्यमंत्री के खिलाफ बागी होने की पुष्टि कर दी है। ये विधायक गुड़िया मामले में मुख्यमंत्री की कार्यशैली पर सवाल खड़े किए हैं हाईकमान को चिट्ठी लिखकर उन्हें मुख्यमंत्री पद से हटाने की जोरदार वकालत की है।

कांग्रेस के बीच मचे इस घमासान को पार्टी के प्रवक्ता नरेश चौहान दुर्भाग्यपूर्ण बताया है। समाचार फर्स्ट के साथ बातचीत में नरेश चौहान ने मुख्यमंत्री के मीडिया एडवाइजर की पोस्ट से खुद को अंजान बताया। लेकिन, साथ ही यह भी कहा कि अगर प्रशांत ने सुक्खू पर न्यूज़ प्लांट करने के आरोप लगाए हैं तो संगठन उनके आरोप की कड़ी निंदा करता है।

Samachar First

Recent Posts

लाहौल स्पीति के नीलदा पीक के लिए 7 सदस्यीय पर्वतारोहित रवाना

स्पीति के  6303 मीटर की ऊंचाई  चाउ चाउ कांग नीलदा पीक के लिए 7 सदस्यीय…

16 mins ago

4 जून को इंडी गठबंधन काकुनबा होगा धराशायी: बिंदल

4 जून को इंडी गठबंधन काकुनबा होगा धराशायी: बिंदल इंडी गठनबंदन का वैचारिक दिवालियेपन के…

2 hours ago

केलांग में सामान्य पर्यवेक्षक विनीत नंदनवर ने चुनाव प्रबंधों का लिया जायजा

केलांग में सामान्य पर्यवेक्षक विनीत नंदनवर ने चुनाव प्रबंधों का लिया जायजा पारदर्शी, निष्पक्ष और…

3 hours ago

मूमता में मतदाताओं को किया जागरूक

नगरोटा उपमंडल के मूमता पंचायत में सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के कलाकारों ने लोक संगीत…

4 hours ago

डेंगू दिवस पर सराह की झुग्गी झोपड़ी बस्ती में स्वास्थ्य शिविर आयोजित

राष्ट्रीय डेंगू दिवस मुख्यचिकित्सा अधिकारी कांगड़ा स्थित धर्मशाला के सौजन्य और टोंगलेंन चेरिटेबल ट्रस्ट के…

4 hours ago

मतदान कर्मी कर्तव्य निष्ठा से करें कार्य

मंडी संसदीय  निर्वाचन क्षेत्र के व्यय पर्यवेक्षक  आईएएस अधिकारी सुरेश नंदवर की अध्यक्षता में तहत…

4 hours ago