Categories: वर्ल्ड

काबुल में आतंकी हमला, 24 की मौत और 42 घायल

<p>आतंकी हमलों की मार झेल रहे अफगानिस्तान में एक बार फिर से आतंकी हमला हुआ है। अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में सोमवार को एक कार बम विस्फोट हुआ। अधिकारियों के अनुसार इस हमले में 24 लोग मारे गए और 42 लोग घायल हो गए है। गृह मंत्रालय के प्रवक्ता नजीब डैनीश साई डेनिश ने कहा कि हताहत होने वालों की संख्या बढ़ सकती है।</p>

<p>बता दें कि ये हमला काबुल के पश्चिम में मोहम्मद मोहाकिक घर के पास हुआ है। मोहम्मद मोहकिक अफगानिस्तान में एक राजनीतिज्ञ हैं, जो अफगान संसद के सदस्य के रूप में कार्यरत हैं और अफगानिस्तान की पीपुल्स इस्लामिक यूनिटी पार्टी के संस्थापक हैं। पुलिस का कहना है कि एक आत्मघाती हमलावर ने काबुल के पश्चिमी भाग में एक कार बम विस्फोट किया था। &nbsp;उन्होंने बताया कि यह स्पष्ट नहीं है कि निशाना किसे बनाया गया।</p>

<p>इस हमले के बाद इस साल करीब 1662 नागरिकों की मौत हुई है, जबकि अभी आधा साल ही बीता है। इससे पहले काबुल की एक मजिस्द को आतंकी संगठन इस्लामिक स्टेट (ISIS) ने अपना निशाना बनाया था। यहां करीब 4 लोगों की दर्दनाक मौत हुई थी। अफगानिस्तान में सबसे बड़ा हमला मई में हुआ था, जहां ट्रक बम ब्लास्ट की वजह से 150 लोगों की जाने गईं थी।</p>

<p>बता दें कि विस्फोट स्थल के आसपास के क्षेत्रों में शिया हजारा समुदाय के लोगों के लोग रहते हैं। गौरतलब है कि करीब एक साल पहले इस क्षेत्र में हुए विस्फोट में इस समुदाय के दर्जनों लोग मारे गए थे। काबुल के बीचोबीच हुए इस हमले कि जिम्मेदारी आतंकवादी संगठन इस्लामिक स्टेट ने ली थी।</p>

Samachar First

Recent Posts

जय राम ठाकुर ने विधानसभा में दी भगवान को चुनौती : सीएम

भरमौर (चंबा): चंबा जिले के भरमौर में चुनावी जनसभा को सम्बोधित करते हुए मुख्यमंत्री ठाकुर…

6 hours ago

देशवासी सिर्फ़ नरेन्द्र मोदी को ही प्रधानमंत्री बनाने के लिए उत्सुक है: जयराम ठाकुर

शिमला : नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि भारतवासी  नरेन्द्र मोदी को तीसरी बार…

6 hours ago

हिमाचल प्रदेश में चल रही है मित्रों की सरकार: डॉ. राजीव भारद्वाज

कांगड़ा-चंबा लोकसभा भाजपा प्रत्याशी डॉ. राजीव भारद्वाज ने कहा की हिमाचल प्रदेश में मित्रों की…

7 hours ago

किसानों के मुद्दों को प्राथमिकता में शामिल करने वालों को समर्थन देगा संयुक्त किसान

लोकसभा चुनाव को लेकर हिमाचल में किसानो के विभिन्न संगठनों ने संयुक्त किसान मंच के…

7 hours ago

सुक्खू सरकार की गलत नीतियों से हिमाचल से बड़े बड़े उद्योगों का हुआ पलायन

हिमाचल प्रदेश में पिछले 16 महीने के कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में उद्योगों का प्रदेश…

7 hours ago

डॉ यशवंत सिंह परमार की 44 वी पुण्यतिथि , कांग्रेस कार्यालय में दी श्रद्धाजंलि

हिमाचल निर्माता व प्रथम मुख्यमंत्री डॉ यशवंत सिंह परमार की 44वी पुण्यतिथि पर प्रदेश भर…

10 hours ago