CM चुनाव परिणामों से उत्साहित न हों, कांग्रेस चुनाव हारी है हिम्मत नहीं: राठौर

प्रदेश कांग्रेस ने मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के उस बयान पर जिसमें उन्होंने कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी के नेतृत्व पर सवाल उठाया है पर तीब्र प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा है कि उन्हें अपनी पार्टी नेतृत्व और सरकार की ज्यादा चिंता करनी चाहिए न कि कांग्रेस पार्टी की। उन्होंने कहा कि कांग्रेस राहुल गांधी के नेतृत्व में मजबूती से खड़ी है और उन्हें अपना नेता मानती है।

कांग्रेस अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर ने कहा है कि प्रदेश में मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर को चुनाव परिणामों से अति उत्साहित होने की आवश्कता नही हैं। चुनावों में जीत हार एक सिक्के के दो पहलू हैं। प्रदेश के लोगों के जनमत का कांग्रेस पूरा सम्मान करती हैं। कांग्रेस चुनाव हारी है हिम्मत नहीं और जल्द ही मजबूत स्थिति में देश में पुनः स्थापित होगी।

राठौर ने मुख्यमंत्री के उस बयान पर भी तीब्र प्रतिक्रिया व्यक्त की है जिस में उन्होंने कांग्रेस के मुंह छिपाने की बात कही है। उनका कहना है कि कांग्रेस हमेशा ही लोगों के बीच रहती है। कांग्रेस ने कभी सत्ता के लिए लड़ाई नहीं लड़ी । आजादी से पहले और आजादी के बाद उसने देश सेवा को अपना धर्म माना। यही कारण रहा है कि एक लंबे समय तक उसे देश की सेवा करने का लोगों ने मौका दिया।

उन्होंने कहा कि भले ही आज कांग्रेस देश का चुनाव हारी है पर वो अपने दायित्वों से न तो पहले कभी पीछे हटी है और न आगे हटेगी। उन्होंने कहा कि मोदी शासन से पूर्व देश मे कांग्रेस ने लगातार 10 सालों तक शासन किया पर इस दौरान उन्होंने कभी भी अपने विरोधियों को न तो अपमानित किया और न ही बेबुनियाद आरोप लगाये। जनमत में जिसे जो दायत्व मिला है उसे उन्हें पूरी निष्ठा से निभाना चाहिए।

राठौर ने कहा है कि मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर को प्रदेश के विकास पर जोर देने की आवश्कता है। कांग्रेस पर बेबुनियाद बयान बाजी छोड़ मुख्यमंत्री को अपने कुनबे को संभालने की सलाह देते हुए राठौर ने कहा है कि अगर उन्हें लोगों ने सत्ता पर बिठाया है तो उन्हें प्रदेश के लोगों के दुःख दर्द दूर करने के उपाय करने चाहिए।

Samachar First

Recent Posts

अंतरराष्ट्रीय कुल्लू दशहरा: 13 से 19 अक्तूबर तक भव्य आयोजन, 332 देवता होंगे शामिल

Kullu Dussehra 2024: अंतरराष्ट्रीय कुल्लू दशहरा उत्सव का शुभारंभ  13 अक्तूबर को राज्यपाल शिव…

18 hours ago

हमीरपुर में नहीं जलेंगे दशहरे के पुतले, लोगों ने सरकार से की आयोजन की मांग

No effigy burning Hamirpur : हमीरपुर शहर में पिछले 3 वर्षों से दशहरे का आयोजन…

19 hours ago

Himachal: अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद का 45वां प्रदेश अधिवेशन 7 से 9 नवंबर को हमीरपुर में

Hamirpur: अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद का 45वां प्रदेश अधिवेशन 7 से 9 नवंबर 2024 को…

19 hours ago

रतन टाटा के बाद नोएल टाटा को मिली टाटा ट्रस्ट की कमान

Ratan Tata successor Noel Tata:  नोएल टाटा, जो दिवंगत रतन टाटा के सौतेले भाई…

19 hours ago

Himachal: एग्रीकल्चर सर्टिफिकेट के लिए 20 हजार मांगे, पटवारी रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार

Patwari arrested for bribe : हिमाचल प्रदेश के कांग`ड़ा जिले में स्टेट विजिलेंस एंड…

19 hours ago

आरएस बाली ने ब्रजेश्वरी मंदिर में परिवार सहित की पूजा-अर्चना, पूर्णाहुति डाली

RS Bali at Bajreshwari Temple : 11 अक्टूबर 2024 को हिमाचल प्रदेश पर्यटन विकास निगम…

19 hours ago