CM ने फहराया 141 फीट ऊंचा झंडा, ऊना की शान बना प्रदेश का सबसे ऊंचा तिरंगा

सीएम जयराम ठाकुर ने अपने दो दिवसीय दौरे के अंतिम दिन की शुरूआत प्रदेश के सबसे ऊंचे तिरंगे झंडे का शुभारंभ करके किया। नगर परिषद पार्क ऊना में 141 फीट के राष्ट्रीय ध्वज के उद्घाटन से पहले सीएम जयराम ठाकुर ने शहीद स्मारक पर पुष्पाजंलि अर्पित की। इस दौरान कैबिनेट मंत्री वीरेंद्र कंवर, बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती और विधायक बलवीर चौधरी विशेष रूप से मौजूद रहे। इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन द्वारा इस झंडे पर करीब 15 लाख रुपये का खर्च आया है।

शहीद हुए सैनिकों को किया समर्पित

ऊना के एमसी पार्क मैदान में शहर के बीचों बीच स्थित होने के कारण यह झंडा दूर-दूर से दिखाई देगा जो स्थानीय लोगों को आकर्षित करेगा। खास बात यह है कि एमसी पार्क में ही शहीद स्मारक भी बनाया गया है जोकि ऊना के शहीद हुए सैनिकों को समर्पित किया गया है। ऐसे में एमसी पार्क ऊना का एक दर्शनीय स्थल बन जाएगा।

प्रदेश का सबसे ऊंचा झंडा

प्रदेश में दूसरा ऊंचा झंडा हमीरपुर में लगा है, जिसकी लंबाई करीब 133 फुट है। वहीं सोलन में लगे झंडे की ऊंचाई 122 और डल्हौजी में लगे झंडे की ऊंचाई 108 फुट है। प्रदेश की राजधानी शिमला के रिज मैदान लगे झंडे की ऊंचाई करीब 100 फुट है। सीएम जयराम ने कहा कि यह झंडा हमेशा याद दिलाता रहेगा कि वीर जवानों ने देश के लिए अपनी जान दी।

Samachar First

Recent Posts

शिलाई में सड़कों पर उतरे हिन्दू संगठनों का प्रदर्शन

शिलाई में वक्फ बोर्ड व अवैध तरीके से रह रहे लोगों का विरोध Shillai:…

2 hours ago

एयर मार्शल अमर प्रीत सिंह होंगे अगले वायुसेना प्रमुख

New Delhi: एयर मार्शल अमर प्रीत सिंह को अगले Chief of the Air Staff…

2 hours ago

बंद नहीं अपग्रेड होगा गोपालपुर चिड़ियाघर

गोपालपुर चिड़ियाघर बंद नहीं होगा। बल्कि अपग्रेड किया जा रहा है। चिड़ियाघर में व्‍यवस्‍थाएं…

3 hours ago

कांगड़ा में दो हादसे:टैंक में तीन मजदूर बेह‍ोश, स्कूल बस और कार से टकराई पंजाब रोड़वेज की बस, एक गंभीर

धर्मशाला: कांगड़ा में शनिवार को दो हादसे हुए हैं। पहला हादसा बसनूर शाहपुर का…

3 hours ago

पहले खाए बादाम फिर चोरी की वारदात को अंजाम

हमीरपुर के दो संस्थानों में चोरी की वारदात लैपटॉप,नगदी और चांदी के सिक्के हुए चोरी…

3 hours ago

सीएम सुखविंदर सुक्खू की तबीयत बिगड़ी, अल्‍ट्रासाउंड सामान्‍य, चिकित्‍सकों ने दी आराम की सलाह

कल जम्‍मू कश्‍मीर के दौरे पर भी संशय Shimla: मुख्यमंत्री सुखविंदर सुक्खू की शनिवार…

6 hours ago