पॉलिटिक्स

झंडा विवाद पर बोले CM, पंजाब सरकार के समक्ष उठाया गया है मामला

प्रतिबंधित झंडों को लेकर उपजे इस विवाद पर सीएम जयराम ठाकुर की प्रतिक्रिया सामने आई है। सीएम ने कहा कि श्रद्धालुओं से हमें कोई आपत्ति नहीं है लेकिन वाहनों में झंडे और पोस्टर विवादित थे जो दुर्भाग्यपूर्ण है। इस मामले को पंजाब सरकार के समक्ष उठाया गया है। राज्य सरकार भी पूरी तरह से गंभीर है। इस मामले पर कानून के तहत कार्रवाई करनी चाहिए। हिमाचल की गाड़ियों को पंजाब में रोका गया इसकी भी जानकारी मांगी गई है।

मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि इसके पीछे देशविरोधी तत्वों का हाथ है और वे माहौल को खराब करने की कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि इस पर पंजाब के मुख्य सचिव से बातचीत हुई है। आगे से ऐसा न हो उसको लेकर आश्वस्त किया है।

बता दें कि पंजाब से हिमाचल आ रहे श्रद्धालु वाहनों पर प्रतिबंधित झंडे लगार बेखौफ घूम रहे थे। इन झंडों में हथियार के अलावा भिंडरावाला के फोटो भी लगे हुए थे। ऊना और मंडी में पंजाब के ऐसे वाहनों को रोका गया। पुलिस ने ऐसे चौपहिया और दोपहिया वाहन चालकों के खिलाफ कार्रवाई की तो विवाद बढ़ गया और पंजाब में भी हिमाचल नंबर की गाड़ियों को रोका गया। जिसके बाद विवाद बढ़ गया।

Ashwani Kapoor

Recent Posts

शारदीय नवरात्रि: दूसरे दिन मां ब्रह्मचारिणी की पूजा से हर मनोकमाना होगी पूरी, जानें विधि और भोग

  शिमला।  शारदीय नवरात्रि की शुरुआत हो चुकी है।  पहले दिन मां दुर्गा की मूर्ति…

43 mins ago

हिमाचल में सरकारी कर्मचारियों का नए सिरे से होगा वरिष्ठता आकलन

  मुख्‍य बिंदु अनुबंध सेवाओं को वरिष्ठता के लिए आंके जाने का निर्णय सुप्रीम कोर्ट…

53 mins ago

पुराने 100 रुपये के नोट अब भी मान्य, जानिए RBI के दिशानिर्देश

RBI ने 100 रुपये के नोटों को लेकर अफवाहों का खंडन किया पुराने और नए…

1 hour ago

आज का राशिफल: जानें, किस राशि के लिए है लाभ और किसके लिए है सावधानी

आज का राशिफल 04 अक्टूबर 2024, शुक्रवार मेष (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले,…

2 hours ago

रेलवे कर्मियों को बोनस, खेती-बाड़ी की योजनाओं और तेल-तिलहन के लिए राष्ट्रीय मिशन को मिली मंजूरी

  मुख्य बिंदु: रेलवे कर्मियों को 2028.57 करोड़ रुपये का बोनस। 10,103 करोड़ रुपये के…

12 hours ago

हिमाचल प्रदेश सरकार ने 888 आवश्यक दवाओं और 273 चिकित्सा उपकरणों की खरीद को दी मंजूरी

  Shimla: हिमाचल प्रदेश सरकार ने राज्य के स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार के लिए एक…

12 hours ago