हाईकमान के निर्देश पर कर रहा हूं काम, वरना मुझे रिटायरमेंट चाहिए: CM

<p>कांग्रेस हाईकमान से फ्री हैंड ना मिलने पर मुख्यमंत्री के सुर दिन-प्रतिदिन बदलते जा रहे हैं। एक ओर जहां मुख्यमंत्री कहते थे कि मैं मेरे नेतृत्व में हिमाचल के चुनाव होंगे और मिशन रिपीट कर मैं सातवीं बार कांग्रेस का मुख्यमंत्री बनूंगा, वहीं अब मंगलवार को मुख्यमंत्री ने बजौरा में यह कह डाला कि मैं तो 84 साल का हो गया हूं और मुझे रिटायरमेंट चाहिए। लेकिन, हाईकमान इंकार कर रहा है और मैं उनके निर्देश पर ही काम कर रहा हूं।</p>

<p>हालांकि, मुख्यमंत्री ने अपनी रिटायरमेंट की बात पर कहा कि युवा और तजुर्बेदार के मिश्रण से अच्छी सरकार चलती है और पार्टी के युवा इसमें अव्वल हैं उन्हें आगे आना चाहिए। यहां तक सुक्खू पर तंज कसते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि संगठन में जो लोग नामित होकर आ रहे हैं वे खुद ही मकरझंडू बन रहे हैं। मुझे ऐसे लोगों की काबलियत पर शक नहीं है, लेकिन चुनाव भूलकर लोग एक-दो लोगों को मक्खन लगाकर पद हासिल कर रहे हैं।</p>

<p>उधर, बंजार के सैंज में आयोजित जनसभा में वीरभद्र सिंह ने कहा कि बंजार की राजनीति घटिया रही है। अब वक्त बदल गया है। यहां मेरा जलसा निकलने पर महेश्वर सिंह पत्थर मारने के लिए बोरे भरकर लाते थे। लेकिन, उनकी बाजुओं में दम नहीं था। पत्थर तो मारते थे, लेकिन कभी हम तक नहीं पहुंचा।</p>

Samachar First

Recent Posts

किसी पौंग बांध विस्थापित को भूमिहीन नहीं रहने देंगे: मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने शनिवार को देहरा विधानसभा क्षेत्र के लुदरेट, नंदपुर भटोली,…

17 hours ago

होशियार जी, विधायक ही बनना था, तो इस्तीफ़ा क्यों: CM

देहरा। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने देहरा विधानसभा क्षेत्र के नलेटी में एक चुनावी…

17 hours ago

राज्यपाल ने विद्यार्थियों से आधुनिक तकनीक और नवाचार अपनाने का किया आह्वान

राज्यपाल व जेपी सूचना प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के कुलाधिपति शिव प्रताप शुक्ल ने जिला सोलन के…

17 hours ago

बिके हुए आशीष शर्मा बहरूपिया, लोगों का स्वाभिमान भाजपा को बेचा: CM

हमीरपुर। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने शनिवार शाम हमीरपुर विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस उम्मीदवार…

17 hours ago

फोर्टिस कांगड़ा में हिमकेयर में बच्चों के लिए आईसीयू सेवाएं निःशुल्क

फोर्टिस अस्पताल कांगड़ा में हिमकेयर में अब हर सुविधा उपलब्ध है, जिसका लाभ हर वर्ग…

17 hours ago

सीएम 28000 नौकरियां देने की बात कहकर प्रदेश की जनता को सफेद झूठ परोस रहे हैं : बिंदल

धर्मशाला: देहरा विधान सभा क्षेत्र के उपचुनाव में नुक्कड़ सभाओं को सम्बोधित करते हुए भाजपा…

1 day ago