Follow Us:

बेटे के बयान को पिता ने किया खारिज, कहा ऐसा कोई नियम नहीं..

समाचार फर्स्ट डेस्क |

मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने अपने बेटे विक्रमादित्य के बयान को खारिज कर दिया है। सोलन में मुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस में एक ही परिवार को एक ही टिकट दिया जाए, ऐसा कोई नियम नहीं है। अगर हाईकमान ऐसा कोई भी नियम बनाएगा तो उस पर जरूर अनुसरण किया जाएगा, लेकिन अभी तक ऐसा कुछ नहीं है।

साथ ही मुख्यमंत्री ने बीजेपी पर तंज कसते हुए कहा कि विपक्ष के सभी नेता अपने राष्ट्रीय अध्यक्ष की रैली के लिए चंदा इक्टठा करने में लगे हैं। लेकिन, ये पैसा चंदे के नाम पर ठगा जा रहा है और बाद में ये किसी नेता के जेब में जाएगा। कांग्रेस हमेशा विकास में विश्वास रखती है और हमेशा विकास के पथ पर अग्रसर रहेगी।