Follow Us:

आज इन विधानसभा क्षेत्रों में चुनाव प्रचार करेंगे कांग्रेस और बीजेपी के प्रत्याशी

पी. चंद |

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर आज लाहौल स्पीति विधानसभा क्षेत्र के केलांग तथा भरमौर विधानसभा क्षेत्र के किलाड़ में जनसभाओं को सम्बोधित करेंगे। यह जानकारी भाजपा के प्रदेश महामंत्री एवं चुनाव प्रबंधन समिति के अध्यक्ष चन्द्रमोहन ठाकुर ने दी। उन्होंने आगे कहा कि सभी संसदीय क्षेत्रों के प्रत्याशी 11 मई को निम्न स्थानों पर रहेंगे:-

अनुराग ठाकुर:-

हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर लोकसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी अनुराग ठाकुर आज गगरेट विधानसभा क्षेत्र में सुबह के समय बढेड़ा राजपुतां, जाडला कोड़ी, मवां सिंधियां, टटेहड़ा, ओयल, बडोह, अम्बोआ, संघनई, घनारी, चलेट तथा दोपहर बाद दौलतपुर चैक, रायपुर, जोह, भद्रकाली, गोंदपुर बनेहड़ा, कुनेरन, नकड़ोह, भंजाल, मुबारिकपुर व अठवां में होने वाले जनसंवाद कार्यक्रमों में उपस्थित रहेंगे।

किशन कपूर:-

हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा लोकसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी किशन कपूर आज ज्वाली विधानसभा क्षेत्र के कथोली, बासा, अमलेला, हरसर व हार नाणा में होने वाले जनसम्पर्क अभियानों में उपस्थित रहेंगे।
 
रामस्वरूप शर्मा:-

हिमाचल प्रदेश के मण्डी लोकसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी रामस्वरूप शर्मा अपने संसदीय क्षेत्र में विभिन्न स्थानों पर होने वाले जनसम्पर्क अभियान के कार्यक्रमों में उपस्थित रहेंगे।

सुरेश कश्यप:-

हिमाचल प्रदेश के शिमला लोकसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी सुरेश कश्यप शिमला ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र में सुबह के समय जुब्बड़, बसन्तपुर, गुम्मा, ठैला, खटनोल, गड़काहन, जझेड़, पिपलुधार, करयाली तथा दोपहर के समय जलोग, ओगली से चाबा, सुन्नी घरयाणा, कांगरी, डढेवग, मण्ढोलघाट, दाड़गी व थाची  में होने वाले जनसम्पर्क अभियानों में उपस्थित रहेंगे।

वहीं, पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर व शिमला संसदीय क्षेत्र के पार्टी प्रत्याशी डॉ. धनीराम शांडिल कल से शिमला संसदीय क्षेत्र.के चुनावी दौरे पर रहेंगे। 11 मई को चौपाल विधानसभा के चंबी ओर रोहड़ू विधानसभा क्षेत्र के डोडरा क्बार में चुनाबी जनसभाओं की संबोधित करेंगे।