कांग्रेस और गांधी परिवार ने दिया भ्रष्टाचार को जन्म: अनुराग

<p>हमीरपुर सांसद अनुराग ठाकुर को बीजेपी के केंद्रीय नेतृत्व ने उत्तर प्रदेश में पार्टी के पक्ष में प्रचार और मोदी सरकार के उपलब्धियों को जनता तक पहुंचाने की कमान सौंपी है। अपने एक दिवसीय दौरे पर उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले पहुंचे अनुराग ने बीजेपी प्रत्याशी हरीश द्विवेदी के नामांकन समारोह में सम्मिलित होकर विशाल जनसभा को सम्बोधित किया। इस मौके पर अनुराग ने कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। अनुराग ने कहा कि आज़ादी के बाद से ही कांग्रेस पार्टी भ्रष्टाचार में डूबी रही है। देश में जितने भी बड़े भ्रष्टाचार हुए उसकी जननी कांग्रेस और गांधी परिवार है। कांग्रेस ने 60 सालों तक देश को खूब जमकर लूटा है।</p>

<p>अनुराग ने कहा कि कांग्रेस की सरकारों के तहत घोटालों की सूची इतनी लंबी है कि कभी खत्म नहीं होती। आत्महित और घोटाले कांग्रेस का हिस्सा बन गए थे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अगुवाई में सरकार ने भ्रष्टाचार और कालेधन के सारे रास्तों को बंद करने के लिए एक के बाद एक कई कानून बनाये और नोटबंदी, जीएसटी जैसा बड़ा फैसला लिया। सरकार ने अपने फैसलों से विकास कार्यो में भ्रष्टाचार को खत्म करने की दिशा में अहम काम किया है। इसका असर यह रहा कि पिछले चार सालों में मोदी सरकार के खिलाफ भ्रष्टाचार का एक भी आरोप नहीं है।</p>

<p>उन्होंने कहा कि हमेशा से कांग्रेस का एजेंडा देश के पैसे को अपनी जेबों में भरने का रहा है। आज़ादी के तुरंत बाद चाहे इंग्लैंड से 3 हज़ार जीपों ख़रीदने का मामला हो या फिर बोफ़ोर्स से लेकर सबमरीन और वीवीआईपी हेलीकॉप्टर अगस्तावेस्टलैंड घोटाले की बात हो, हर मामले में कांग्रेस पार्टी के हाथ दलाली से रंगे हैं। बीजेपी के लिए देश सर्वोपरि है और हम राष्ट्रीय सुरक्षा, अस्मिता को बनाए रखने के लिए प्रतिबद्ध हैं। कांग्रेस ने कमीशन के लालच में राफ़ेल सौदे को सालों तक लटकाए रखा। सेना को कमज़ोर करने का प्रयास किया गया। हमारी सरकार ने सेना को मज़बूत करने के लिए और देश हित राफ़ेल डील की सारी अड़चनें दूर कर फ़्रान्स से 36 लड़ाकू विमानों के आने का रास्ता साफ़ किया है&quot;।</p>

Samachar First

Recent Posts

“JOA IT पदों पर चयनित उम्मीदवारों की सूची जारी, इतने को मिली नियुक्ति”

  Shimla: सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग ने राज्य चयन आयोग की सिफारिशों के आधार…

9 hours ago

अतिक्रमण एक रात का नहीं, सुक्खू सरकार से पहले हुआ अवैध निर्माण: कुलदीप

  Shimla : हिमाचल प्रदेश में स्ट्रीट वेंडर्स को लेकर विधानसभा की ओर से कमेटी…

10 hours ago

मुख्यमंत्री के निर्देश पर हमीरपुर में ‘कायाकल्प’ अभियान से बदल रही है शहर की तस्वीर

  Hamirpur: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू के गृह जिले के मुख्यालय हमीरपुर शहर की…

10 hours ago

राज्य के स्वास्थ्य ढांचे को मजबूत करने के लिए ठोस कदम उठा रही है सरकार: बाली

  टांडा मेडिकल कालेज भी स्वास्थ्य क्षेत्र में निरंतर नए आयाम कर रहा स्थापित विश्व…

10 hours ago

प्रमोशन लिस्ट के इंतजार में कई शिक्षक बिना प्रिंसिपल बने होंगे रिटायर

  वर्तमान में प्रिंसिपल के 500 पद है खाली लेक्चरर्स की 90:10 की मांग का…

11 hours ago

अनुष्का दत्ता पहुंची मिस यूनिवर्स इंडिया-2024 के फाइनल में, हिमाचल की पहली प्रतिभागी

  Shimla: रोह‍डू की रहने वाली 22 वर्षीय अनुष्का दत्ता मिस यूनिवर्स इंडिया 2024 प्रतियोगिता…

11 hours ago