बैलगाड़ी में कांग्रेस ने किया विरोध, महंगाई पर मोदी सरकार को घेरा

प्रदेश में बढ़ती महंगाई और खराब कानून व्यवस्था के खिलाफ कांग्रेस ने शनिवार को ऊना में जमकर रोष प्रदर्शन किया।  रैली की अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने की जबकि, नेता विपक्ष नेता मुकेश अग्रिहोत्री विशेष रूप से उपस्थित रहे। इसके अलावा ऊना सदर विधायक सतपाल सिंह रायजादा सहित कई कार्यकर्ता भी अपनी उपस्थित रहे।

रोष रैली सुबह 10 बजे किला बाबा बेदी साहिब ऊना से शुरू हुई जो कि रोटरी चौक होते हुए डीसी कार्यालय ऊना में संपन्न हुई। कांग्रेस ने नए अंदाज में बैलगाड़ी पर किसान बिठाकर रोष रैली निकाली। रैली के उपरांत एडीसी कृतिका कुलहरि के माध्यम से राज्यपाल को ज्ञापन प्रेषित किया गया।

बीजेपी ने 4 सालों में की कमरतोड़ महंगाई

कांग्रेस का ये विद्रोह प्रदर्शन केंद्र सरकार के 4 साल पूरे होने पर किया जा रहा है। सुक्खू ने कहा कि केंद्र की बीजेपी सरकार ने पिछले 4 सालों में कमरतोड़ महंगाई की है, जिससे आम जनता परेशान हैं। उन्होंने कहा कि यूपीए सरकार के वक्त जहां गैस की कीमतें 484 रुपए थी वह अब बढक़र 700 रुपए हो गई है। डीजल-पैट्रोल की कीमतें आसमन छू रही हैं, दालों के रेट चार गुना बढ़ गए हैं। देश और प्रदेश में कानून व्यवस्था पूरी तरह से चरमराई हुई है और पुलिस को आम लोगों की सुरक्षा की कोई चिंता नहीं है।

वहीं, ऊना के अलावा,  कांगड़ा, हमीरपुर, बिलासपुर सहित सभी जिलों में प्रदेश में बढ़ रही महंगाई और खराब कानून को लेकर केंद्र सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्श किया जा रहा है।

Samachar First

Recent Posts

झूठ व डर के सहारे सत्ता पाना चाह रहे जयराम : मुख्यमंत्री

नादौन: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सूक्खू ने नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर को फिर आईना दिखाया…

17 hours ago

मतदान केंद्रों में दिव्यांगों के लिए रैंप की होगी सुविधा: डीसी

धर्मशाला, 01 मई:. जिला निर्वाचन अधिकारी उपायुक्त हेमराज बैरवा ने बुधवार को कांगड़ा विस क्षेत्र…

17 hours ago

यूनिर्वसल कार्टन लागू करने का निर्णय सराहनीय : कांग्रेस

7वें राज्य वित्तायोग के अध्यक्ष नंद लाल तथा मुख्य संसदीय सचिव मोहन लाल ब्राक्टा ने…

17 hours ago

देश ने तय कर लिया है कि आएंगे तो मोदी ही : जयराम ठाकुर

शिमला : नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि भारत के इतिहास में यह पहली…

17 hours ago

फोर्टिस कांगड़ा में मरीज उठा रहे हिमकेयर सेवाओं का निःशुल्क लाभ

फोर्टिस अस्पताल कांगड़ा में हिमकेयर में अब हर सुविधा उपलब्ध है, जिसका लाभ हर वर्ग…

17 hours ago

मंडी संसदीय क्षेत्र को लेकर विक्रमादित्य सिंह ने गिनाई प्राथमिकताएं

मंडी संसदीय सीट से कांग्रेस प्रत्याशी विक्रमादित्य सिंह ने बीजेपी और मंडी भाजपा कंगना रनौत…

17 hours ago