<p>गुजरात में कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी की गाड़ी पर पत्थरबाजी से पार्टी के कार्यकर्ता भड़क गए हैं। राहुल की गाड़ी पर हुए पथराव से नाराज कांग्रेस देश भर में विरोध जता रही है। शिमला में भी विरोध स्वरूप प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पुतले फूंके गए।</p>
<p>शिमला में कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने अपने ही कार्यालय के बाहर मोदी का पुतला जलाया और केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की है। हिमाचल कांग्रेस महासचिव हरभजन सिंह भज्जी ने बताया कि जब से केन्द्र सरकार सत्ता में आई है देश में माहौल खराब हो रहा है। देश विरोधी निर्णय लिए जा रहे हैं। विरोधियों के खिलाफ साजिश कर उन्हें प्रताड़ित किया जा रहा है।</p>
<p>राहुल की गाड़ी पर पत्थर मारने की घटना को कांग्रेस मोदी की साज़िश बता रही है। कार्यकर्ताओं का कहना है कि यह घटना लोकतंत्र में बेहद शर्मनाक है। मोदी ब्रिगेड लोकतंत्र की हत्या करना चाहता है।</p>
धर्मशाला: देहरा विधान सभा क्षेत्र के उपचुनाव में नुक्कड़ सभाओं को सम्बोधित करते हुए भाजपा…
धर्मशाला, 06 जुलाई: कांगड़ा जिला में लगातार जारी बारिश को लेकर प्रशासन पूरी तरह से…
पश्चिम बंगाल में महिलाओं के खिलाफ बढ़ रही हिंसा के विरोध में निर्मात्री ट्रस्ट ने…
हमीरपुर विधानसभा उपचुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी डा पुष्पेन्द्र वर्मा की देर शाम को हुई फरनोहल…
शिमला में तिब्बती धर्मगुरु दलाई लामा का 89वां जन्मदिवस बड़ी धूमधाम के साथ मनाया गया।…
धर्मशाला, 06 जुलाई: नगरोटा में विकास पुरूष जीएस बाली की जयंती के उपलक्ष्य पर 24…