शपथ समारोह में नहीं पहुंचे कांग्रेस पार्षद, खाद्य आपूर्ति मंत्री ने कसा तंज

<p>नगर निगम में मनोनीत पार्षदों की ताजपोशी के दौरान नहीं पहुंचने पर खाद्य आपूर्ति मंत्री किशन कपूर कोंग्रेस के पार्षदों, मेयर और डिप्टी मेयर पर जम कर बरसे। उन्होंने कहा की कांग्रेस पार्षदों ने शपथ ग्रहण समारोह का बायकॉट कर सदन की गरिमा को अपमानित किया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्षदों ने शपथ समारोह का&nbsp; बायकॉट कर अपनी नकारात्मक सोच ज़ाहिर की है।</p>

<p>खाद्य आपूर्ति मंत्री ने कहा कि अब सदन में 8 पार्षद बीजेपी के हैं और अब यह पार्षद नगर निगम&nbsp; में हो रहे भ्रष्टाचार को खत्म करने का काम करेंगे। उन्होंने कहा कि पिछले पांच सालों में नगर निगम में भाई-भतीजावाद पनपता रहा और विकास की बजाय धर्मशाला के साथ होता रहा अन्याय ही हुआ। नगर निगम में पांच पार्षद जो चुने गए हैं वह अच्छा काम करेंगे और निगम के भ्रष्टाचार पर लगाम लागएंगे।</p>

<p>उधर, नगर निगम की मेयर रजनी ब्यास ने &#39;सामाचार फर्स्ट&#39; को बताया कि निगम के जो अधिकारी हैं वह कोंग्रेस के पार्षदों को साइड लाइन कर रहे हैं। कोंग्रेस के पार्षदों ने कोई बॉयकोट नहीं किया। उन्होंने कहा कि पहले शपथ समारोह की योजना निगम के हॉल में करने की थी लेकिन, अचानक कल स्थान बदल कर नगर परिषद हॉल में किया गया और इसकी सूचना किसी भी कोंग्रेस पार्षद को नहीं दी गई जिस कारण ऐसी स्थिति पैदा हुई।</p>

<p>कपूर ने कहा कि नगर निगम में कोई भी भ्रष्टाचार नहीं हुआ है। जो जिस प्रकार का चश्मा पहनेगा&nbsp;&nbsp; उसे वैसा ही दिखाई देगा। कपूर को अगर लगता है कि नगर निगम में भ्रष्टाचार हुआ है तो वह इस बात को साबित करके बताएं।</p>

Samachar First

Recent Posts

“JOA IT पदों पर चयनित उम्मीदवारों की सूची जारी, इतने को मिली नियुक्ति”

  Shimla: सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग ने राज्य चयन आयोग की सिफारिशों के आधार…

8 hours ago

अतिक्रमण एक रात का नहीं, सुक्खू सरकार से पहले हुआ अवैध निर्माण: कुलदीप

  Shimla : हिमाचल प्रदेश में स्ट्रीट वेंडर्स को लेकर विधानसभा की ओर से कमेटी…

9 hours ago

मुख्यमंत्री के निर्देश पर हमीरपुर में ‘कायाकल्प’ अभियान से बदल रही है शहर की तस्वीर

  Hamirpur: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू के गृह जिले के मुख्यालय हमीरपुर शहर की…

9 hours ago

राज्य के स्वास्थ्य ढांचे को मजबूत करने के लिए ठोस कदम उठा रही है सरकार: बाली

  टांडा मेडिकल कालेज भी स्वास्थ्य क्षेत्र में निरंतर नए आयाम कर रहा स्थापित विश्व…

9 hours ago

प्रमोशन लिस्ट के इंतजार में कई शिक्षक बिना प्रिंसिपल बने होंगे रिटायर

  वर्तमान में प्रिंसिपल के 500 पद है खाली लेक्चरर्स की 90:10 की मांग का…

10 hours ago

अनुष्का दत्ता पहुंची मिस यूनिवर्स इंडिया-2024 के फाइनल में, हिमाचल की पहली प्रतिभागी

  Shimla: रोह‍डू की रहने वाली 22 वर्षीय अनुष्का दत्ता मिस यूनिवर्स इंडिया 2024 प्रतियोगिता…

10 hours ago