पॉलिटिक्स

गुटों में बंटी कांग्रेस भाजपा का नहीं कर सकती मुकाबला: रणधीर शर्मा

हिमाचल भाजपा के मुख्य प्रवक्ता रणधीर शर्मा ने कांग्रेस के आरोपों पर पलटवार किया। रणधीर शर्मा ने कहा कि कांग्रेस नेता जो बयानबाज़ी कर रहे हैं वो पूरी तरह से आधारहीन और तत्यहीन हैं। सरकार की उपलब्धियों से बौखलाकर कांग्रेस पार्टी के नेता सरकार पर तथ्यहीन और निराधार आरोप लगाने का काम कर रहे हैं। कांग्रेस पार्टी के नेताओं को अपनी पार्टी की चिंता करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि अनेक गुटों में विभाजित कांग्रेस, एकजुट भाजपा का मुकाबला नहीं कर सकती। प्रदेश और केंद्र सरकार की अनेकों उपलब्धियों के दम पर और बूथ स्तर तक मज़बूत संगठन के बल पर भाजपा 2022 के विधानसभा चुनावों में फिर प्रदेश में भाजपा को मजबूत सरकार बनाएगी।

रणधीर शर्मा ने कहा कि हिमाचल सरकार ने मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के शश्क्त नेतृत्व में पिछले 4 साल में सहरानीय विकासात्मक कार्य किए हैं और अनेकों उपलब्धियां दर्ज की है। वर्तमान भाजपा सरकार ने जहां हिमाचल की जनता के लिए सामाजिक सुरक्षा पेंशन में शर्तों का परिवर्तन कर 400000 बज़ुर्गों, माता एवं विकलांगों को लाभ पहुंचाया है। वहीं, गृहिणी सुविधा योजना के अंतर्गत 325000 गैस कनेक्शन उपलब्ध करवाए। कोरोना काल में प्रदेश सरकार द्वारा बहेतर प्रबंधन कर आम जन मानस को इस वैश्विक महामारी से बचने का काम किया है। कोरोना से पूर्व हिमाचल प्रदेश में सिर्फ 1 ऑक्सीजन प्लांट था, आज हमारे पास 28 ऑक्सीजन प्लांट हैं जिसका पूरा श्रेय जयराम सरकार को जाता है।

उन्होंने कहा कि हिमाचल में पहले 800 ऑक्सीजन युक्त बिस्तर थे जबकि की वर्तमान में हिमाचल के पास 4800 ऑक्सीजन युक्त बिस्तर हैं। यह सरकार की जबरदस्त उपलब्धि है। इसके अलावा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मुफ्त वैक्सीन देश को उपलब्ध करवाकर एक आयाम स्थापित किया है। वहीं, हिमाचल ने भी सबसे पहले सभी पात्र लोगों को वैक्सीनशन लगाकर देश में प्रथम आने का रिकॉर्ड स्थापित किया है।

 

Samachar First

Recent Posts

दस साल से रेलवे लाइन का राग ही अलाप रहे अनुराग, मंजूरी तक नहीं दिला पाए : मुख्यमंत्री

नादौन: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने नादौन में पत्रकारों के साथ बातचीत में कहा…

11 hours ago

कांगड़ा-चंबा संसदीय क्षेत्र में 1910 मतदान केंद्र होंगे स्थापित: डीसी

धर्मशाला, 18 मई: रिर्टनिंग आफिसर कांगड़ा चंबा संसदीय क्षेत्र डीसी हेमराज बैरवा ने बताया कि…

11 hours ago

विवि के क्षेत्रीय केंद्र में निकाली मतदाता जागरूकता रैली

धर्मशाला, 18 मई: हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय क्षेत्रीय केंद्र धर्मशाला में लोकसभा तथा विस उपचुनाव में…

11 hours ago

आगामी चुनावों में 5711969 मतदाता अपने मताधिकार का करेंगे प्रयोग: मनीष गर्ग

मुख्य निर्वाचन अधिकारी मनीष गर्ग ने आज यहां बताया कि भारत निर्वाचन आयोग द्वारा अनुमोदित…

11 hours ago

20 मई को टंग और बरवाला फीडर के अंतर्गत बिजली बंद

धर्मशाला, 18 मई: सहायत अभियंता विद्युत उपमंडल सिद्धपुर कर्मचंद भारती ने बताया कि 20 मई…

11 hours ago

ये जग्गी का नहीं, धर्मशाला की जनता का चुनाव, सरकार करेगी रुके हुए काम: बाली

कांग्रेस सरकार के साथ चलेगी धर्मशाला की जनता, जग्गी को MLA बनवाकर बढ़ेगा विकास का…

11 hours ago