कांग्रेस जिम्मेदार विपक्ष की भूमिका निभाने में असफल, राजनीतिक लाभ के लिए उठा रहे बेबुनियाद मुद्दे: CM

<p>विपक्ष ने आज लगातार दूसरे दिन सदन से वॉकआउट किया। विपक्ष ने ये वॉकआउट सदन में नियम 67 के तहत प्रदेश में हो रही भर्तियों पर चर्चा न मिलने पर किया। मुख्यमंत्री ने विपक्ष के वॉकआउट को बेबुनियाद बताया है। उन्होंने विपक्ष को राजनीतिक लाभ लेने के कांग्रेस इस तरह के मुद्दे उठाने का आरोप लगाया।</p>

<p>मुख्यमंत्री ने इस पर पलटवार करते हुए कहा कि कांग्रेस आज परिहास बन कर रह गई है। जिम्मेदार विपक्ष की भूमिका निभाने में कांग्रेस असफल रही है। हिमाचल में पिछले साढ़े 3 वर्ष के काल में कोई भी भर्ती गलत तरीके से नहीं हुई है। उन्होंने कहा कि आउटसोर्स में भर्ती कांग्रेस की सरकार के समय से शुरू हुई। आउटसोर्स में भर्ती लोगों को कई प्रकार के प्रलोभन दिए गए। राजनीतिक लाभ लेने के लिए कांग्रेस हर रोज इस प्रकार के मुद्दे उठा रही है। कांग्रेस पार्टी में वरिष्ट नेतृत्व के लिए प्रतिस्पर्धा चली हुई है। इसलिए वह इस तरह के मुद्दे उठाए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि नियम के तहत हर विषय पर सरकार चर्चा करने को तैयार है।</p>

<p>वहीं, जलवायु परिवर्तन पर मुख्यमंत्री ने कहा कि बेमौसमी बर्फ, बारिश के कारण फसलों को भारी नुकसान हुआ है। लोगों की मृत्यु भारी बारिश और अन्य प्राकृतिक आपदा में हुई है। इसको गंभीरता से लेने की आवश्यकता है इसके लिए सरकार उचित कदम उठा रही है।</p>

Samachar First

Recent Posts

मतदाताओं को मतदान का संदेश देने के लिए साइकलिंग एक्सपीडिशन स्पीति पहुंची

दुनिया के सबसे ऊंचे पोलिंग बूथ टशीगंग से साइकिल सवार देश के मतदाताओं को मतदान…

7 hours ago

राजनीतिक मंडी में बिके हमीरपुर जिला के तीन विधायक खनन व भू-माफिया: CM

राजनीतिक मंडी में बिके हमीरपुर जिला के तीन विधायक खनन व भू- माफिया : मुख्यमंत्री…

7 hours ago

बैजनाथ सहित अन्य विधानसभा क्षेत्र में सहायक मतदान केन्द्र होंगे स्थापित

विधानसभा क्षेत्र 20-बैजनाथ (अ.जा.) के 99-बड़ाभंगाल और 54-कसौली (अ.जा.) के 27-ढिल़्लों में सहायक मतदान केन्द्र…

7 hours ago

हिमाचल की चारों सीटों पर प्रचंड बहुमत से कमल खिलेगा: BJP

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा द्वारा हिमाचल प्रदेश के नूरपुर, चंबा…

7 hours ago

डीसी ने मुल्थान में प्रभावित क्षेत्र का लिया जायजा, प्रबंधन को दिए निर्देश

उपायुक्त हेमराज बैरवा ने शनिवार को मुल्थान में पन बिजली परियोजना से प्रभावित क्षेत्र का…

7 hours ago

दस साल से रेलवे लाइन का राग ही अलाप रहे अनुराग, मंजूरी तक नहीं दिला पाए : मुख्यमंत्री

नादौन: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने नादौन में पत्रकारों के साथ बातचीत में कहा…

23 hours ago