<p>कांग्रेस ने राहुल गांधी के खिलाफ अभद्र टिप्पणी करने पर प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती का पुतला फूंककर नारेबाजी की। भाजपा अध्यक्ष सतपाल सत्ती द्वारा रविवार को एक जनसभा के दौरान एक फेसबुक यूजर की पोस्ट पढ़ी थी, जिसमें राहुल गांधी को गाली दी गई थी। इसके विरोध कांग्रेस ने मंगलवार को हमीरपुर के गांधी चौक में विरोध प्रदर्शन करते हुए सतपाल सत्ती का पुतला फूंका।</p>
<p>कांग्रेस जिला अध्यक्ष नरेश ठाकुर ने कहा भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सतपाल सत्ती अपना मानसिक संतुलन खो चुके हैं, जिस कारण वह बेहुदा बयानबाजी कर रहे हैं।</p>
<p>उन्होंने मांग की है कि उन्हें राहुल गांधी के साथ धार्मिक संस्था को की गई आपतिजनक टिप्पणी पर सार्वजनिक मंच पर माफी मांगनी होगी। कांग्रेस ने सत्ती की टिप्पणी को अपमानजनक व दुर्भाग्यपूर्ण बताया है। उन्होंने कहा कांग्रेस इस मामले में चुप नहीं बैठेगी।</p>
<p><img src=”/media/gallery/images/image(668).png” style=”height:1200px; width:783px” /></p>
New Delhi:लोकलसर्किल्स ने रविवार को एक सर्वेक्षण निष्कर्ष निकाला है। जिसमें दावा किया गया…
Shimla: हिमाचल की राजधानी शिमला में चिट्टा तस्करों का नेक्सस चला रहे किंगपिन…
समाचार फर्स्ट एजेंसी Modi America visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन…
पहली अक्तूबर से बढ़ेगा रेट,प्रति कनेक्शन प्रतिमाह कटेगा बिल 20 किलो लीटर तक पानी…
मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ) आज आपको कोई शुभ…
धर्मशाला:जसवां प्रागपुर से भाजपा विधायक बिक्रम सिंह ने एमएचए की सिक्योरिटी लौटा दी है।…