न्याय दिलाने का नारा देकर जनता की आंखों में धूल झोंक रही कांग्रेस: सुरेश कश्यप

<p>शिमला संसदीय क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी सुरेश कश्यप ने आज ठियोग विघानसभा क्षेत्र में जनसंपर्क अभियानों के तहत चुनाव प्रचार किया। इस अवसर कश्यप ने कहा कि किसी भी क्षेत्र की भाग्य रेखाएं वहां कि सड़के होती हैं। लेकिन सड़के ठीक न होने से बागवानों को बहुत सी समस्याओं का सामना करना पड़ता है। सड़कें ठीक हों और समय-सयम पर उनकी रिपेयर होती रहे ये उनकी प्राथमिकता रहेगी।</p>

<p>सुरेश कश्यप ने कहा कि मोदी सरकार ने न्याय दिलाने की अपनी योजनाओं से समाज के किसी भी वर्ग को अछूता नहीं छोड़ा। भारत के मुकाबले में अन्य देशों की जनता ने 70 साल में काफी तरक्की की। लेकिन कांग्रेस के भ्रष्ट शासन में नकली गांधी परिवार बिना कोई काम-धंधा किए हजारों करोड़ की संपत्ति का मालिक बन गया। कांग्रेस के नेता हर साल अपनी जायदाद में कई गुना की बढ़ोत्तरी दर्ज करते रहे और जनता रोटी पानी जैसी बुनियादी जरूरतों के लिए तरसती रही।</p>

<p>सुरेश कश्यप ने कहा कि न्याय दिलाने का नारा देकर कांग्रेस आम चुनावों में जनता की आंखों में धूल झोंक रही है। कांग्रेस 1947 से देश पर निरंकुश शासन करती रही जिसमें आम जनता को जाति, भाषा और मज़हब में बांट कर वोट हासिल किए जाते थे। कांग्रेस शासन का आधार ही जनता के साथ अन्याय पर टिका था। 1971 में देश की जनता को झांसा देते हुए इंदिरा गांधी ने गरीबी हटाओ का नारा दिया।</p>

<p>उन्होंने कहा कि इंदिरा गांधी ने देश की भोली-भाली जनता से झूठे वायदे कर 1984 तक &ldquo;गरीबी हटाओ&ldquo; का नारा देकर चुनाव जीते। लेकिन देश के गरीब की गरीबी दूर नहीं हुई। नकली गांधी परिवार और उसके चमचे भ्रष्टाचारी शासन में अमीर होते गए और जनता रोटी, सड़क, बिजली, पानी, रोजगार और उपज के लाभकारी मूल्य तक से वंचित रही। देश में उद्योग-धंधों का विकास नहीं हुआ और गरीब ज्यादा गरीब होते चले गए और चंद पूंजीपति हर साल अमीर होते चले गए। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के &ldquo; अब होगा न्याय&ldquo; के झूठे नारे से जनता को सतर्क रहना चाहिए।</p>

Samachar First

Recent Posts

Mandi News: 15 अक्तूबर को साक्षात्कार, टेंपररी वर्कमैन के पदों पर भर्ती

ITI Mandi campus interview: औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) ग्रेड ए, मंडी में मंगलवार को एक…

7 hours ago

Himachal: 21 साल बाद तृतीय श्रेणी पदों पर नियमित भर्ती, 245 स्पेशल एजुकेटर के पद भरे जाएंगे

  Himachal Special Educator recruitment: हिमाचल प्रदेश में 21 साल बाद तृतीय श्रेणी यानी ग्रुप-सी…

7 hours ago

Hamirpur News: सर्विस लाइन पर कुंडी लगाकर घर के लिए बिजली का जुगाड़ पड़ा महंगा, 1.30 लाख रुपये जुर्माना

Power Theft in Nadaun: नादौन विधानसभा क्षेत्र में बिजली चोरी का मामला सामने आया है,…

8 hours ago

हिमाचल के बिस्मिल्लाह खां सूरजमणि का निधन, शोक की लहर

Surajmani passes away : देश में छोटे बिस्मिल्लाह खां के नाम से मशहूर शहनाई वादक…

8 hours ago

NPS कर्मचारियों को बड़ी राहत, 12% महंगाई भत्ता जारी करने के आदेश

NPS employees Himachal DA update: हिमाचल प्रदेश सरकार ने राष्ट्रीय पेंशन प्रणाली (एनपीएस) के तहत…

20 hours ago

Himachal: केंद्र से 1,479 करोड़ की अग्रिम किस्त, रफ्तार पकड़ेगा विकास

Festive financial boost for Himachal:  वित्तीय संकट से जूझ रहे हिमाचल प्रदेश को केंद्र सरकार…

20 hours ago