कर्नाटक: कैबिनेट को लेकर कांग्रेस-JDS की बैठक आज, डिप्टी CM पर फंसा पेच

कर्नाटक में जेडीएस और कांग्रेस गठबंधन सरकार बनाने जा रहे हैं। बुधवार को कुमारस्वामी मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। लेकिन उनके साथ कितने मंत्री शपथ लेंगे या कैबिनेट का क्या स्वरूप होगा, इस पर अभी सस्पेंस बना हुआ है। दोनों पार्टियों का शीर्ष नेतृत्व भी इसे लेकर चिंतित है।

आज इस संबंध में कांग्रेस-जेडीएस विधायकों और नेताओं की बेंगलुरु में बैठक होने जा रही है। माना जा रहा है कि इस बैठक के बाद कुमारस्वामी कैबिनेट को लेकर बना सस्पेंस खत्म हो सकता है।

दोनों पार्टियों के संयुक्त विधायक दल की बैठक में मंत्रिमंडल को लेकर चर्चा की जाएगी। साथ ही डिप्टी सीएम और विधानसभा स्पीकर को लेकर भी विमर्श किया जाएगा। कुमारस्वामी के साथ शपथ लेने वाले मंत्रियों के नाम का मुद्दा भी बैठक में प्रमुखता से उठाया जाएगा।

डिप्टी सीएम पर फसा पेंच

डिप्टी सीएम को लेकर सबसे बड़ा विवाद बना है। अब तक जेडीएस के मुख्यमंत्री और कांग्रेस के खाते से डिप्टी सीएम बनाए जाने का फॉर्मूला बनाया गया था। लेकिन, इस बीच लिंगायत समुदाय से आने वाले विधायक को भी डिप्टी सीएम का पद देने की मांग उठने लगी है। जिसके बाद ये भी माना जा रहा है कि आज की मीटिंग दो डिप्टी सीएम की नीति पर भी विचार हो सकता है।

सूत्रों के मुताबिक कांग्रेस के जी परमेश्वरा डिप्टी सीएम की रेस में आगे नजर आ रहे हैं. हालांकि, मंत्री पद को लेकर विधायकों की नाराजगी से बचने के लिए कांग्रेस-जेडीएस ने एक और योजना भी तैयार की है। बताया जा रहा है कि कुमारस्वामी के साथ चंद मंत्री ही बुधवार को शपथ लेंगे। जिसके बाद सदन के पटल पर सरकार का बहुमत साबित होने के बाद बाकि मंत्रियों के नाम पर फैसला किया जाएगा।

अब तक ये फॉर्मूला हुआ तय

सूत्रों के मुताबिक, कुमारस्वामी कैबिनेट का जो स्वरूप अब तक तैयार किया गया है, उसमें कुल 34 मंत्री होंगे. इनमें से 20 मंत्री कांग्रेस के होंगे और जेडीएस को 14 मंत्री पद दिए जाएंगे। वहीं, बीएसपी और निर्दलीय विधायकों को भी जेडीएस को अपने कोटे में ही फिट करना होगा।

Samachar First

Recent Posts

रेणुका विधानसभा क्षेत्र को उप मुख्यमंत्री का तोहफा, 2.40 करोड़ के विकास कार्यों का शुभारंभ

नाहन। उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने आज जिला सिरमौर के श्री रेणुका जी विधान सभा…

4 hours ago

जानें कौन सी योजना देगी 1% ब्याज पर 20 लाख का शिक्षा ऋण

Shimla: डॉ. वाईएस परमार ऋण योजना को सुक्‍खू सरकार ने विस्‍तार दिया है। योजना…

5 hours ago

28 सितंबर को शांतिपूर्ण प्रदर्शन, फैसला न आने पर जेल भरो आंदोलन

Shimla: संजौली अवैध मस्जिद विवाद शांत नहीं हुआ है। 28 सितंबर को देवभूमि संघर्ष…

6 hours ago

कंगना का कांग्रेस पर करारा वार: कांग्रेस को बच्चे पालने का शौक, पप्पू और बहन की हरकतें बचकानी

Mandi: मंडी के गोहर में एक कार्यक्रम में सांसद कंगना ने कांग्रेस के शीर्ष…

6 hours ago

पीएम मोदी कर रहे बदनाम, हिमाचलआर्थिक तंगी से नहीं जूझ रहा: डिप्टी सीएम

Sirmour: उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने आरोप लगाया है कि भाजपा के केंद्रीय व प्रदेश…

7 hours ago

स्वच्छ रहेगा घर, नगर व पंचायत तभी तो स्वस्थ रहेगा इंसान: उषा बिरला

Hamirpur: ग्राम पंचायत दडूही में सोमवार को स्वच्छ भारत मिशन के तहत स्वच्छता पखवाड़ा…

8 hours ago