पॉलिटिक्स

’50 साल तक चिटों पर भर्ती करती रही कांग्रेस, पेपर लीक मामले पर बोलने का नहीं अधिकार’

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर शनिवार को सराज विधानसभा के एक दिवसीय दौरे पर बालीचौकी पहुंचे। यहां मीडिया से बात करते हुए सीएम ने कहा कि पुलिस भर्ती पेपर लीक मामले में जो सबसे बेहतर था हमने वो किया।

उन्होंने कांग्रेस पर पलटवार करते हुए कहा कि कांग्रेस को इस बारे में कुछ भी कहने का नैतिक अधिकार नहीं है। जयराम ने कहा कि पचास सालों तक आप लोग चिटों पर भर्ती करते रहे हैं। इमें जैसे ही पता चला तो पुलिस ने मामला दर्ज किया। हमने एसआईटी का गठन कर जांच शुरू कर दी। पुलिस ने अब तक 70 लोगों को गिरफतार किया है।

सीएम ने कहा कि अब देश की सबसे बड़ी जांच एजेंसी सीबीआई मामले की जांच कर रही है। इसके पश्चात बालीचौकी में आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने जिला कुल्लू, मंडी और लाहौल-स्पिति के लिए बालीचौकी में ओक टसर सिल्क मंडल खोलने की घोषणा की।

Ashwani Kapoor

Recent Posts

राष्ट्रपति ने राज्यपाल को डाक्टरेट की मानद उपाधि प्रदान की

भारत की राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू ने आज  धर्मशाला में हिमाचल प्रदेश केंद्रीय विश्वविद्यालय के…

1 hour ago

भारत के राष्ट्रपति ने हिमाचल प्रदेश केंद्रीय विश्वविद्यालय के 7वें दीक्षांत समारोह में भाग लिया

भारत की राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू ने आज (6 मई, 2024) धर्मशाला में हिमाचल प्रदेश…

1 hour ago

लाहौल स्पीति में नगदी फसलों की बिजाई का कार्य आरंभ

केलांग  6 मई: कृषि अधिकारी खंड स्तर पर किसानों को गुणवत्तायुक्त बीज उर्वरक , कृषि…

1 hour ago

बिकाऊ विधायक जनता के सबसे बड़े गुनहगार : मुख्यमंत्री

नादौन: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सूक्खू ने कहा कि बिकाऊ विधायक जनता के सबसे बड़े…

1 hour ago

सभी क्षेत्रों में चाहे वह रेलवे, राजमार्ग, स्वास्थ्य सेवा, शिक्षा आदि हो पीएम मोदी के काम से परिवर्तन साफ दिखता है : राजीव

चंबा/धर्मशाला: भाजपा प्रत्याशी एवं प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ राजीव भारद्वाज ने कहा की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी…

1 hour ago

भाजपा के लिए दुःख का कारण है सुक्खूः रोहित ठाकुर

शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने कहा है कि भाजपा नेता हिमाचल प्रदेश में ऑपरेशन लोट्स…

5 hours ago