पूर्व डिप्टी मेयर पर चली गोलियां, मेयर समेत 4 की मौत

<p>झारखंड के धनबाद में मंगलवार शाम पूर्व डिप्टी मेयर और कांग्रेस नेता नीरज सिंह समेत 4 लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। नीरज सिंह अपने आवास जाने के लिए निकले ही थे कि कुछ दूर पर अज्ञात बदमाशों ने अचानक उनपर ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी, जिससे गाड़ी में बैठे 4&nbsp;लोगों की मौत हो गई। बदमाशों ने करीब 50 रौंद फायर किए।</p>

<p>मृतकों में नीरज सिंह का पीए अशोक यादव, निजी अंगरक्षक मुन्ना तिवारी और ड्राइवर घोलटू भी शामिल हैं। घटना में नीरज सिंह का एक अन्य बॉडीगार्ड गंभीर रूप से घायल है। जानकारी के मुताबिक, घटना में चार अपराधी दो बाइकों में सवार होकर आए थे। फिलहाल सभी फरार होने में कामयाब रहे।</p>

<p>घटना के बाद अस्पताल के बाहर और सड़कों में नीरज सिंह के समर्थकों ने हंगामा शुरू कर दिया। मामले को बढ़ता देख सीआईएसएफ की एक टुकड़ी को धनबाद में तैनात कर दिया गया है। फिलहाल पुलिस बदमाशों की तलाश में आसपास के इलाकों में दबिश दे रही है।</p>

<p>बता दें कि नीरज सिंह ने कोयलांचल की राजनीति में लोकप्रियता हासिल की थी। इसके बाद वह कांग्रेस से जुड़े थे, लेकिन उनकी लोकप्रियता पार्टी से कई गुणा ऊपर थी। वर्ष 2010 में उन्होंने धनबाद नगर निगम के डिप्टी मेयर का चुनाव जीता था। वर्ष 2014 के विधानसभा चुनाव में नीरज ने कांग्रेस से चुनाव लड़ा। कामयाबी नहीं मिली, लेकिन उन्होंने भाजपा को कड़ी टक्कर दी थी।</p>

Samachar First

Recent Posts

पुराने साथियों की घर वापसी से कांग्रेस संगठन हो रहा मजबूत

शिमला जिला के कुमारसैन वार्ड के जिला परिषद सदस्य उज्वल मेहता आज प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय…

8 hours ago

“भाजपा कांग्रेस के घोषणा पत्र को लेकर भ्रामक प्रचार कर रही”

लोकसभा चुनाव में कांग्रेस घोषणा पत्र को लेकर जहां भाजपा बार-बार हिंदुत्व विरोधी और बहुसंख्यक…

8 hours ago

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का आज शिमला पहुंचने पर स्वागत

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु का आज शिमला पहुंचने पर मशोबरा स्थित कल्याणी हेलीपैड पर राज्यपाल शिव…

8 hours ago

बागवान भोपाल ने तकनीक के इस्तेमाल से किसानी को बनाया मुनाफे का सौदा

वर्तमान में किसनी और बागवानी में भी आधुनिकीकरण का प्रभाव देखने को मिल रहा है.…

9 hours ago

भाजपा बताए, वर्तमान सांसद किशन कपूर का टिकट क्यों काटा: धर्माणी

भाजपा बताए, वर्तमान सांसद किशन कपूर का टिकट क्यों काटा: धर्माणी -गद्दी नेता कपूर बीते…

10 hours ago

कांग्रेस का घोषणापत्र में अल्पसंख्यक को बढ़ावा और हिन्दुत्व का विरोध: बिंदल

कांग्रेस का घोषणापत्र में अल्पसंख्यक को बढ़ावा और हिन्दुत्व का विरोध, कांग्रेस नेता कर रहे…

11 hours ago