UP के CM आदित्यनाथ से भी अमीर हैं उनके कई मंत्री

<p>मुख्यमंत्री महंत आदित्यनाथ योगी ने शपथ लेने के बाद पहली बैठक में ही अपने मंत्रियों से संपत्ति का ब्योरा मांग लिया है। अधिकारियों से भी उन्होंने 15 दिन के अंदर यह ब्योरा देने को कहा है। योगी के मंत्रिमंडल में अधिकतर सदस्य करोड़पति हैं।&nbsp;खुद मुख्यमंत्री करोड़पति नहीं हैं, लेकिन 46 मंत्रियों में से 34 करोड़पति और 10 की संपत्ति 1 करोड़ से कम है।</p>

<p>यूपी इलेक्शन वॉच और एसोसिएशन फोर डेमोक्रेटिक रिफार्म्स (ADR) ने राज्य के 47 में से 44 मंत्रियों के हलफनामे का विश्लेषण किया है। आंकड़ा नहीं रहने के कारण 3 मंत्रियों &ndash; दिनेश शर्मा, स्वतंत्र देव सिंह और मोहसिन रजा के बारे में पता नहीं चल सका। दिनेश शर्मा मेयर हैं जबकि 2 अन्य फिलहाल किसी भी सदन उत्तर प्रदेश विधानसभा या विधानपरिषद के सदस्य नहीं है।</p>

<p>दिल्ली स्थित ADR ने जारी एक रिपोर्ट में कहा है, 44 मंत्रिायों में 35 (80 प्रतिशत) करोड़पति हैं। इन 44 मंत्रियों की औसत संपत्ति 5.34 करोड़ रूपये हैं।&nbsp;इसके अलावा 20 (45 प्रतिशत) मंत्रियों ने अपने खिलाफ आपराधिक मामले घोषित किए हैं। उनके खिलाफ जो आरोप दर्ज है उसमें लूट, चोरी, जालसाजी और जानबूझकर चोट पहुंचाने सहित कई मामले हैं।इलाहाबाद दक्षिण निर्वाचन क्षेत्र से नंद गोपाल गुप्ता नंदी 57.11 करोड़ रूपये के साथ सबसे ज्यादा संपत्ति घोषित करने वाले मंत्री हैं।</p>

<p>मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की कुल संपत्ति 71 लाख रूपये से ज्यादा की है जबकि उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद की संपत्ति नौ करोड़ से ज्यादा की है।&nbsp;कुल 28 मंत्रियों ने देनदारी की घोषणा की है जिसमें सबसे ज्यादा देनदारी नंद गोपाल गुप्ता नंदी (26.02 करोड़) की है।</p>

Samachar First

Recent Posts

मनाली-लेह राजमार्ग (एनएच-03) यातायात की आवाजाही के लिए बहाल

बारालाचा दर्रा मार्ग का एक बड़ा हिस्सा बर्फ के कारण अभी वन-वे  दारचा से सरचू…

53 mins ago

बदलाव की ओर बढ़ रही है देश की जनताः नरेश चौहान

प्रधानमंत्री दस सालों का रिपोर्टकार्ड बताने के बजाए राम के नाम पर कर रहे हैं…

56 mins ago

बलद्वाड़ा के जंगल में लगी आग, जाइका और वन विभाग की टीम ने बुझाई

-हर रोज चीढ़ की पत्तियों में अग्निकांड की घटणा आ रही सामने -सीपीडी जाइका समीर…

60 mins ago

जनता पेयजल को तरसती रही, राजेंद्र राणा सरकार गिराने की साजिश रचते रहे

-मुख्यमंत्री सुखविंदर सुक्खू ने राणा की गृह पंचायत की पेयजल समस्या सुलझाई -कैप्टन रणजीत सिंह…

7 hours ago

सुजानपुर में भाजपा को कुनबा संभालना हो रहा मुश्किल

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू की नीतियों में आस्था जता रहे भाजपाई  मतदान की तारीख…

8 hours ago

मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने राज्य नोडल अधिकारियों के साथ की मीटिंग

मुख्य निर्वाचन अधिकारी, मनीष गर्ग ने आज यहां सभी राज्य नोडल अधिकारियों को चुनाव व्यय…

8 hours ago