हमीरपुर लोकसभा पर कांग्रेस हाईकमान मेहरबान, संगठन में क्षेत्र के नेताओं पर भरोसा!

हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर में कांग्रेस का ख़ास फोकस दिखाई दे रहा है। संगठनात्मक रूप से जो कद-काठी हमीरपुर लोकसभा क्षेत्र को मिलती दिखाई दे रही है, वह राज्य के बाकी क्षेत्रों से जुदा है। हाल के घटनाक्रमों पर नज़र डाले तो ऐसा लगता है कि पार्टी कोई दूर की कौड़ी साधने में जुटी है।

दरअसल, जब हमीरपुर लोकसभा क्षेत्र से पहले ही प्रदेश के अध्यक्ष और नेता प्रतिपक्ष पद पर आसीन दो बड़े नेता हैं। अब एआईसीसी द्वारा राजेश धर्माणी को उत्तराखंड की नई जिम्मेदारी सौंपना एक निश्चित एंगल की तरफ इशारा कर रहा है। ऐसे में संगठन विशेष का झुकाव इस लोकसभा क्षेत्र पर ख़ास दिखाई दे रहा है।

जानकार इसे शिमला के प्रभाव को कमतर करने के नजरिए से भी देख रहे हैं। हालांकि, इस तर्क पर फिलहाल तवज्जो देना अभी जल्दबाजी होगी। वहीं, मंडी ज़िला में कौल सिंह ठाकुर मौजूद हैं। लेकिन, उनकी छवि वरिष्ठ नेता के तौर पर ही रुकी हुई है। जबकि मंडी सुखराम परिवार के बीजेपी में शामिल होने के साथ ही संगठनात्मक रूप से कमजोर भी हुई है। सुखराम परिवार की वजह से पार्टी में जो गैप बना है, आलाकमान भी उसे भरने को लेकर ख़ास रुचि नहीं दिखा रहा। ऐसे में भविष्य के मद्देनज़र इसके भी कई पहलू सामने आ सकते हैं।

कांगड़ा ज़िला वैसे तो संगठन की निगाह में है। कांगड़ा ज़िला में जिस तरह से पार्टी के कद्दावर नेताओं की धुरी घुम रही है, उस पर संगठन फिलहाल नज़र रखता दिखाई दे रहा है। हाल में देखा जाए तो पूर्व मंत्री जीएस बाली के हक में जिस तरह से राजनीतिक समीकरण बन रहे हैं, उससे लोकसभा चुनाव में पार्टी की धाक बननी तय मानी जा रही है।

लेकिन, हमीरपुर लोकसभा में जहां पार्टी राज्य के बाकी लोकसभा क्षेत्रों के कमजोर नज़र आती थी। अब वहीं से संगठन उड़ान की जिद ठाने दिखाई दे रहा है।

Samachar First

Recent Posts

दस साल से रेलवे लाइन का राग ही अलाप रहे अनुराग, मंजूरी तक नहीं दिला पाए : मुख्यमंत्री

नादौन: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने नादौन में पत्रकारों के साथ बातचीत में कहा…

5 hours ago

कांगड़ा-चंबा संसदीय क्षेत्र में 1910 मतदान केंद्र होंगे स्थापित: डीसी

धर्मशाला, 18 मई: रिर्टनिंग आफिसर कांगड़ा चंबा संसदीय क्षेत्र डीसी हेमराज बैरवा ने बताया कि…

5 hours ago

विवि के क्षेत्रीय केंद्र में निकाली मतदाता जागरूकता रैली

धर्मशाला, 18 मई: हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय क्षेत्रीय केंद्र धर्मशाला में लोकसभा तथा विस उपचुनाव में…

5 hours ago

आगामी चुनावों में 5711969 मतदाता अपने मताधिकार का करेंगे प्रयोग: मनीष गर्ग

मुख्य निर्वाचन अधिकारी मनीष गर्ग ने आज यहां बताया कि भारत निर्वाचन आयोग द्वारा अनुमोदित…

5 hours ago

20 मई को टंग और बरवाला फीडर के अंतर्गत बिजली बंद

धर्मशाला, 18 मई: सहायत अभियंता विद्युत उपमंडल सिद्धपुर कर्मचंद भारती ने बताया कि 20 मई…

5 hours ago

ये जग्गी का नहीं, धर्मशाला की जनता का चुनाव, सरकार करेगी रुके हुए काम: बाली

कांग्रेस सरकार के साथ चलेगी धर्मशाला की जनता, जग्गी को MLA बनवाकर बढ़ेगा विकास का…

5 hours ago