कांग्रेस नेताओं के बोल, जयराम सरकार की चार्जशीट केवल झूठ का पुलिंदा

कांग्रेस नेताओ ने प्रदेश की जयराम सरकार पर झूठ बोलने का आरोप लगाते कहा है कि वह ज्यादा दिनों तक लोगों को गुमराह नहीं कर सकते। पूर्व कांग्रेस सरकार पर भाजपा की चार्जशीट केवल झूठ का पुलिंदा हैं। कांग्रेस ने तब भी उसे ख़ारिज किया था,और आज भी करती हैं। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर इस की जांच करवाने के लिए पूरी तरह स्वतन्त्र हैं लेकिन कांग्रेस इस से डरने वाली नहीं।

कांग्रेस विद्यायक धनीराम शांडिल, नन्द लाल, इंदरदत्त लखनपाल,अनिरुद्ध सिंह व विक्रमादित्य सिंह ने एक संयुक्त बयान में मुख्यमंत्री के उस दावे पर सवाल उठाया है, जिस में वह केंद्र से 43 सौ करोड़ की योजनाएं लाने की बात कह रहे हैं। इन नेताओं ने मुख्यमंत्री से पूछा है कि उन्हें यह भी बताना चाहिए कि इन योजनाओं के लिए केंद्र ने अब तक कितना धन दिया है। इन 6 महीनों में केंद्र ने प्रदेश को कितनी वितीय मदद दी है।

कांग्रेस नेताओ ने मुख्यमंत्री जयराम पर पलटवार करते हुए कहा है कि उनकी सरकार विपक्ष की आवाज को नहीं दबा सकती।देश में बढ़ती महंगाई के लिए भाजपा की नीतिया जिम्मेदार हैं। कांग्रेस नेताओं ने कहा है कि अगले वर्ष होने वाले लोकसभा चुनावों के बाद भाजपा में एक बड़ा भूचाल आयेगा ,जिस से प्रदेश की भाजपा भी अछूती नही रहेगी।

उन्होंने कहा कि पार्टी प्रदेश की चारों लोकसभा सीटों पर शानदार जीत हासिल करेगी। केंद्र की मोदी सरकार की उल्टी गिनती शुरू हो गई हैं। झूठ बोल कर ज्यादा समय तक लोगों को गुमराह नहीं किया जा सकता।

गौरतलब है कि जयराम सरकार ने वीरभद्र सिंह सरकार के समय को-ऑपरेटिव बैंकों में हुई भर्तियों की विजिलेंस जांच बिठाने को कहा है। यही नहीं, जयराम सरकार ने भाजपा के विपक्ष में रहते हुए वीरभद्र सिंह सरकार के खिलाफ तैयार चार्जशीट पर भी एक्शन लिया है। मुख्य सचिव की अध्यक्षता में एक बैठक में 22 विभागों के अधिकारियों को चार्जशीट पर रिपोर्ट तैयार करने के आदेश जारी किए गए।

Samachar First

Recent Posts

सीएम सुखविंद्र सिंह सुक्खू की तबीयत फिर बिगड़ी, आईजएमसी में हुआ उपचार

Shimla: मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू की तबीयत फिर बिगड़ी है। मंगलवार रात को उपचार करवाने…

45 mins ago

पालमपुर कृषि विवि की 112 हेक्टेयर भूमि को पर्यटन विभाग के नाम पर हस्तांतरित करने पर हाईकोर्ट की रोक

शिमला: चौधरी सरवण कुमार एग्रीकल्चर यूनिवर्सिटी पालमपुर की 112 हेक्टेयर लैंड को पर्यटन विभाग…

1 hour ago

उपचार के लिए क्षेत्रीय अस्पताल लाया गया विचाराधीन कैदी फरार

UNA: जिला कारागार बनगढ़ से उपचार के लिए क्षेत्रीय अस्पताल लाया गया विचाराधीन कैदी…

3 hours ago

लापता लेडीज ऑस्कर के लिए नामांकित

Chennai, Agencies: किरण राव की ‘लापता लेडीज’ को ऑस्कर पुरस्कार 2025 के लिए भारत…

4 hours ago

हिमाचल में किसानों को 50 प्रतिशत सब्सिडी पर 1100 में मिलेंगे साइकल-हल

Hamirpur:  प्रदेश में किसानों को 50 प्रतिशत सब्सिडी पर साइकल-हल प्रदान किए जाएंगे। 2200…

5 hours ago

संजौली कॉलेज में SFI कार्यकर्ताओं और पुलिस बल में धक्का- मुक्की

Shimla: 6 छात्र नेताओं के निष्कासन का मामला तूल पकड़ गया है। तनाव बढ़…

5 hours ago