प्रियंका गांधी पर टिप्पणी से नाराज कांग्रेस, BJP के खिलाफ शिमला में दर्ज कराई FIR

<p>कांग्रेस में सक्रिय राजनीति में उतरने के बाद प्रियंका गांधी के खिलाफ सोशल मीडिया पर &#39;दुर्भावनापूर्ण अभियान&#39; चलाने के लिए बीजेपी पर निशाना साधा है। कांग्रेस पार्टी ने बीजेपी के खिलाफ देश की राजधानी दिल्ली में एफआईआर दर्ज करवाई। हिमाचल&nbsp; महिला कांग्रेस की अध्यक्षता ज़ैनब चंदेल ने कहा कि कांग्रेस की महिला इकाई ने आज पूरे देश में एफआईआर करवाई है। शिमला में भी महिला कांग्रेस ने डीजीपी के पास जाकर एफआईआर दर्ज करवाई।</p>

<p>उन्होंने कहा कि जब से प्रियंका गांधी ने सक्रिय राजनीति में प्रवेश किया है। कई बीजेपी नेताओं ने अपमानजनक टिप्पणियां की हैं। हमने उन्हें नजर अंदाज करने की कोशिश की, लेकिन सोशल मीडिया पर उनके खिलाफ दुर्भावनापूर्ण अभियान चलाया गया। जिसको कांग्रेस बरदाश्त नहीं करेगी। महिला कांग्रेस महिलाओं के ख़िलाफ़ इस तरफ की मानसिकता की निंदा करती है।</p>

<p>बीजेपी विधायक ने प्रियंका गांधी पर आपत्तिजनक टिप्पणी करते हुए कहा था कि देश की जनता लंगोटी का सम्मान करती है चुनरी का नहीं। चुनरी से सिर्फ व्यापार होता है।</p>

<p>गौरतलब है कि पूर्वी उत्तरप्रदेश की प्रभारी कांग्रेस महासचिव नियुक्त की गईं प्रियंका गांधी सोमवार को औपचारिक रूप से अपना पदभार संभालेंगी।</p>

Samachar First

Recent Posts

लापरवाह एनएचएआइ की ग्रामीणों ने दिखाया आइना, किराए पर ली मशीनरी से किया मरम्मत कार्य

  Padhar/Mandi: मंडी-पठानकोट राष्ट्रीय उच्च मार्ग की खस्ताहाल स्थिति पर राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआइ) द्वारा…

6 hours ago

प्रवासी मजदूर की गला घोट कर हत्या, पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया

  हमीरपुर: पुलिस थाना भोरंज की जाहू पुलिस चौकी के अंतर्गत 26 सितंबर की रात…

6 hours ago

बस से बाइक टकराने से हुई दुर्घटना में युवक की मौत

  विप्लव सकलानी मंडी। चंडीगढ़-मनाली नेशनल हाईवे पर सुंदरनगर के तरोट में शुक्रवार को एक…

6 hours ago

राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा से जुड़ी गुल्लक टीम ने सीएम से मिलने का समय मांगा, पॉकेट मनी का गुल्लक सौंपेंगे

  शिमला: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी की…

6 hours ago

चुनावी थकान मिटाने कसौली पहुंचे उमर अब्दुल्ला

  कसौली: नेशनल कॉन्फ्रेंस के अध्यक्ष और जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने कहा…

6 hours ago

खनन पर तीन तरह के शुल्‍क, निर्माण सामग्री होगी महंगी

ऑनलाइन शुल्क, ईवी शुल्क और मिल्क सेस लगाए गए रेत और बजरी की कीमतों में…

6 hours ago