<p>लोकसभा चुनाव 2019 के लिए कांग्रेस पार्टी ने अपना घोषणा पत्र जारी कर दिया है। इस घोषणा पत्र में कांग्रेस ने जनता के साथ कई बड़े-बड़े वादे किए हैं। घोषणा पत्र में मुख्य रूप से न्यूनतम आय गारंटी और रोजगार के मुद्दे को दर्शाया गया है।</p>
<p>प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर ने इस घोषणा पत्र की सराहना करते हुए कहा कि कांग्रेस का घोषणा पत्र देश की जन भावनाओं का एक ऐसा दस्तावेज है जो समाजिक सुरक्षा पर इंगित है। देश में गरीबी उन्मूलन न्यूनतम आय गारंटी, रोजगार क्रांति और देश के विकास के प्रति समर्पित है।</p>
<p>राठौर ने कहा कि कांग्रेस जो वादा करती है उसे हर हाल में पूरा करती है। कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी की देश और गरीबों के प्रति उद्धार सोच और पढ़े-लिखे बेरोजगारों को रोजगार, किसानों को बेहतर लागत मिले इन सब का संकल्प अपने घोषणा पत्र में किया है। जिसे वे सत्ता में आने के बाद हर हाल में पूरा करेंगे।</p>
<p><img src=”/media/gallery/images/image(2640).jpeg” style=”height:1275px; width:825px” /></p>
हिमाचल प्रदेश में तीन विधानसभा क्षेत्रों में हो रहे उपचुनाव में जनता भाजपा को सबक…
हिमाचल प्रदेश पेंशनर एसोसिएशन की त्रैमासिक बैठक शिमला के कालीबाड़ी हॉल में आयोजित की गई।…
राजधानी शिमला बारिश के बाद लैंडलाइन की घटनाएं शुरू हो गई है। बीते दिन हुई…
शिमला: हिमाचल प्रदेश सरकार में लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह दिल्ली दौरे से वापस लौटे.…
हिमाचल बीजेपी अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के नेतृत्व वाली सरकार…
हिमाचल में दस्तक देते ही कमजोर पड़ा मानसून, एक सप्ताह में 32 फीसदी कम हुई…