अनुराग बोले चुनावों को प्रभावित करने को कांग्रेस-पाकिस्तान एक ही राह पर, फेसबुक ने किया बेनकाब

हमीरपुर से सांसद अनुराग ठाकुर ने कांग्रेस और पाकिस्तान के 700 से ज़्यादा फ़ेसबुक पेज को फ़ेसबुक द्वारा सस्पेंड किए जाने की घटना को कांग्रेस और पाकिस्तान द्वारा आगामी लोकसभा चुनावों को प्रभावित करने के लिए एक ही राह पर चलने की बात कहते हुए इनकी सच्चाई सामने आने की बात कही है।

अनुराग ठाकुर ने कहा ”भारत दुनिया का सबसे बड़ा लोकतंत्र है और इसी के चलते पूरी दुनिया की निगाह भारत के चुनावों पर होती है। विदेशी ताक़तें हमारे चुनावों को प्रभावित कर के अपनी पसंद की सरकार स्थापित करने के लिए प्रयासरत रहते हैं ताकि उनके माध्यम से अपना एजेंडा चला सकें। देशविरोधी ताक़तों के साथ खड़ा रहने का कांग्रेस पार्टी का लम्बा इतिहास रहा है। प्रधानमंत्री मोदी को हटाना कांग्रेस और पाकिस्तान दोनों का ही मक़सद है और कांग्रेसी नेता पाकिस्तान जाकर मोदी को प्रधानमंत्री पद से हटाने के लिए मदद मांगते हैं।

झूठ और प्रोपेगंडा के ज़रिए भारत को अस्थिर करने की दिशा में कांग्रेस और पाकिस्तान की राहें एक ही हैं। आगामी लोकसभा चुनावों को प्रभावित करने के लिए कांग्रेस और पाकिस्तान के 700 से भी ज़्यादा फ़ेसबुक पेजों को फेसबुक ने सस्पेंड कर दिया है। एक ही दिन में कांग्रेस और पाकिस्तान दोनों के खिलाफ फ़ेसबुक की कार्रवाई दिखाती है कि देश की चेतना और संप्रभुता पर हमला करके देश को अस्थिर करने का इनका मक़सद और राह एक ही है "

आगे बोलते हुए अनुराग ठाकुर ने कहा ”चुनावों को प्रभावित करने, झूठ फैलाने और लोगों को गुमराह करने के लिए पहली बार किसी सोशल नेटवर्किंग साइट ने इतनी बड़ी कार्रवाई की और ये कार्रवाई देश की सबसे पुरानी राजनैतिक पार्टी के ख़िलाफ़ हुई है। देश ही नहीं दुनिया भी जान चुकी है कि कांग्रेस पार्टी सत्ता के लालच में किसी भी हद तक गिर सकती है। ये पहला वाक़या नहीं जब कांग्रेस पार्टी झूठ फ़रेब के ज़रिए जातीय हिंसा फैला कर सत्ता पर क़ाबिज़ होने का प्रयास करते रंगे हाथ पकड़ी गई हो।

पूर्व में डेटा लीक और आक्रामक, फर्जी खबरों के लिए कुख्यात कम्पनी कैम्ब्रिज एनालिटिका के माध्यम से कांग्रेस ने लोगों में भ्रम फैला देश के कई चुनावों को प्रभावित कर चुकी है। कैंब्रिज एनालिटिका के अधिकारी क्रिस्टोफर वाइली ने कांग्रेस को अपना क्लाइंट बताया था। अब एक बार फिर चुनावों को पास देखकर कांग्रेस पार्टी छल प्रपंच के हर हथकंडे अपना कर सत्ता पर क़ाबिज़ होने का प्रयास कर रही है मगर फ़ेसबुक की इतनी बड़ी कार्रवाई से कांग्रेस का असली चेहरा सामने आ गया है।

Samachar First

Recent Posts

रेणुका विधानसभा क्षेत्र को उप मुख्यमंत्री का तोहफा, 2.40 करोड़ के विकास कार्यों का शुभारंभ

नाहन। उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने आज जिला सिरमौर के श्री रेणुका जी विधान सभा…

8 hours ago

जानें कौन सी योजना देगी 1% ब्याज पर 20 लाख का शिक्षा ऋण

Shimla: डॉ. वाईएस परमार ऋण योजना को सुक्‍खू सरकार ने विस्‍तार दिया है। योजना…

9 hours ago

28 सितंबर को शांतिपूर्ण प्रदर्शन, फैसला न आने पर जेल भरो आंदोलन

Shimla: संजौली अवैध मस्जिद विवाद शांत नहीं हुआ है। 28 सितंबर को देवभूमि संघर्ष…

9 hours ago

कंगना का कांग्रेस पर करारा वार: कांग्रेस को बच्चे पालने का शौक, पप्पू और बहन की हरकतें बचकानी

Mandi: मंडी के गोहर में एक कार्यक्रम में सांसद कंगना ने कांग्रेस के शीर्ष…

10 hours ago

पीएम मोदी कर रहे बदनाम, हिमाचलआर्थिक तंगी से नहीं जूझ रहा: डिप्टी सीएम

Sirmour: उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने आरोप लगाया है कि भाजपा के केंद्रीय व प्रदेश…

10 hours ago

स्वच्छ रहेगा घर, नगर व पंचायत तभी तो स्वस्थ रहेगा इंसान: उषा बिरला

Hamirpur: ग्राम पंचायत दडूही में सोमवार को स्वच्छ भारत मिशन के तहत स्वच्छता पखवाड़ा…

11 hours ago