कांग्रेस पार्टी 10 लोगों की नहीं बल्कि लाखों लोगों की पार्टी है- कुलदीप राठौर

<p>मंगलवार को नाहन में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष कुलदीप राठौर ने कहा कि कांग्रेस पार्टी कोई 8-10 लोगों की पार्टी नहीं है बल्कि लाखों करोड़ों लोगों की पार्टी है। उन्होंने कहा कि मुख्य बदलाव पार्टी में अब लोकसभा चुनावों के बाद ही होंगे और चुनावों से पहले सिर्फ वही बदलाव होंगे जो अति आवश्यक माने जाएंगे। लेकिन इसके साथ ही उन्होंने कहा कि जितने भी पदाधिकारी रहेंगे उन सब की लोकसभा चुनावों में जवाबदेही भी तय मानी जाएगी। उन्होंने पूर्व प्रदेश अध्यक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि पुराने संगठन ने तो पदाधिकारियों की गरिमा को ही खत्म कर दिया गया और 200-300 पदाधिकारियों की भारी-भरकम फौज खड़ी कर दी।</p>

<p>उन्होंने कहा कि आने वाले लोकसभा चुनावों के लिए वह विधायकों को पूरी ताकत देंगे लेकिन उसके नतीजे भी सकारात्मक आने चाहिए। उन्होंने कहा कि चुनावों के बाद जो संगठन बनेगा उन्हें भी जो स्थानीय विधायक होंगे उनका महत्व उतना ही रहेगा। लेकिन सबसे बड़ी बात है कि आने वाले चुनाव राहुल गांधी का चुनाव है और मैं यह चाहता हूं कि सभी चुने हुए विधायक अपने चुनाव से भी ज्यादा जोर इस चुनाव में लगाएं। बागियों की वापसी पर उन्होंने कहा कि कुलबा बढ़ाना जरूरी है।</p>

<p>यही कारण है कि ना सिर्फ बागियों को हम वापस लाएंगे बल्कि बीजेपी से भिजवा संतुष्ट पार्टी छोड़कर जो कांग्रेस में आना चाहते हैं उनका भी हम तहे दिल से स्वागत करेंगे। उन्होंने वीरभद्र सिंह और विद्या स्टोक्स को देश का बड़ा नेता बताया। उन्होंने कहा कि आने वाले चुनावों में भी इनकी भूमिका महत्वपूर्ण रहेगी। उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं को आगाह करते हुए कहा कि किसी भी समस्या का हल मीडियम लेवल पर नहीं बल्कि पार्टी लेवल पर होना चाहिए और सभी कार्यकर्ताओं से सीधे तौर पर किसी से भी संपर्क कर सकते हैं। लेकिन मीडिया में अगर कोई सीधा जाएगा तो उसे बाहर का रास्ता दिखा दिया जाएगा।</p>

Samachar First

Recent Posts

सी-विजिल ऐप पर प्राप्त 27 शिकायतों का सौ मिनट के भीतर निपटारा: डीसी

धर्मशाला, 20 मई: जिला निर्वाचन अधिकारी डीसी कांगड़ा हेमराज बैरवा ने कहा कि निष्पक्ष तथा…

12 hours ago

जनता की ताकत को चुनौती दे रहे जय रामः सीएम

कांगड़ा लोकसभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी आनंद शर्मा के पक्ष में चम्बा जिले के सलूणी…

12 hours ago

22 मई को दाड़ी फीडर के तहत बिजली बंद

धर्मशाला, 20 मई: विद्युत उपमंडल-2 धर्मशाला के कार्यकारी सहायक अभियंता अभिषेक कटोच ने बताया कि…

12 hours ago

फोर्टिस कांगड़ा के बाल रोग विशेषज्ञ डाॅ. पुनीत आनंद ने किया अभिभावकों को सचेत

देश में मम्प्स के मामले काफी बढ़ रहे हैं, जो कि एक चिंता का विषय…

12 hours ago

हिमाचल में प्रधानमंत्री मोदी की रैली के बावजूद हारी भाजपा

शिमला: हिमाचल प्रदेश में सातवें चरण में चुनाव की तारीख जैसे-जैसे नजदीक आ रही है…

12 hours ago

शिमला में पेंशनर्स वेल्फेयर एसोसिएशन की मीटिंग

चुनावी मौसम में प्रदेश के पेंशनर्स ने भी अपनी मांगो को लेकर आवाज़ मुखर कर…

13 hours ago