स्वास्थ्य विभाग घोटाले में कांग्रेस ने राज्यपाल को सौंपा ज्ञापन, CM के इस्तीफे की मांग की

<p>स्वास्थ्य विभाग में हुए कथित घोटाले की निष्पक्ष जांच की मांग को लेकर कांग्रेस राजभवन पहुंची और राज्यपाल से मुख्यमंत्री का इस्तीफे लेने की पेशकश की। प्रतिनिधि मंडल में कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर, विधायक दल के नेता मुकेश अग्निहोत्री सहित कई विधायक मौजूद थे। कांग्रेस प्रतिनिधि मंडल ने राज्यपाल को ज्ञापन सौंप स्वास्थ्य विभाग में घोटाले की जांच विजिलेंस के बजाय हाई कोर्ट के सीटिंग जज से करवाने की मांग की।</p>

<p>कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर में कहा कि स्वास्थ्य विभाग में हुए घोटाले ने हिमाचल प्रदेश को देश भर में शर्मसार किया है। कोरोना जैसी महामारी में स्वास्थ्य विभाग में गड़बड़ी होना बेहद दुखद है। कांग्रेस पार्टी मामले को लेकर राज्यपाल से मिली है और मुख्यमंत्री के इस्तीफे की मांग की है क्योंकि भाजपा अध्यक्ष राजीव बिंदल ने इस्तीफा दिया है तो कंही न कंही तो कुछ गलत किया है।</p>

<p>वहीं, विपक्ष के नेता मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि कोरोना जैसी महामारी में प्रदेश के लोगों ने सरकार का भरपूर सहयोग दिया है जिसमें कर्मचारी से लेकर मजदूरी करने वाले व्यक्ति ने मदद के लिए हाथ आगे बढ़ाए हैं। ऐसे में स्वास्थ्य विभाग में घोटाला होना दुखद है। मुख्यमंत्री के पास स्वास्थ्य विभाग है इसलिए इसमें सीधी जिम्मेवारी मुख्यमंत्री की बनती हैं। मुख्यमंत्री अपने पद से इस्तीफा दें। कांग्रेस मामले को लेकर जनता में जाएगी और जांच सही नहीं हुई तो आंदोलन किया जाएगा। साथ ही कांग्रेस ने बीते अढ़ाई साल में स्वास्थ्य विभाग में हुई सभी खरीद की जांच की मांग भी की है।</p>

<p><img src=”/media/gallery/images/image(6138).jpeg” style=”height:432px; width:400px” /></p>

Samachar First

Recent Posts

“JOA IT पदों पर चयनित उम्मीदवारों की सूची जारी, इतने को मिली नियुक्ति”

  Shimla: सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग ने राज्य चयन आयोग की सिफारिशों के आधार…

1 hour ago

अतिक्रमण एक रात का नहीं, सुक्खू सरकार से पहले हुआ अवैध निर्माण: कुलदीप

  Shimla : हिमाचल प्रदेश में स्ट्रीट वेंडर्स को लेकर विधानसभा की ओर से कमेटी…

2 hours ago

मुख्यमंत्री के निर्देश पर हमीरपुर में ‘कायाकल्प’ अभियान से बदल रही है शहर की तस्वीर

  Hamirpur: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू के गृह जिले के मुख्यालय हमीरपुर शहर की…

2 hours ago

राज्य के स्वास्थ्य ढांचे को मजबूत करने के लिए ठोस कदम उठा रही है सरकार: बाली

  टांडा मेडिकल कालेज भी स्वास्थ्य क्षेत्र में निरंतर नए आयाम कर रहा स्थापित विश्व…

2 hours ago

प्रमोशन लिस्ट के इंतजार में कई शिक्षक बिना प्रिंसिपल बने होंगे रिटायर

  वर्तमान में प्रिंसिपल के 500 पद है खाली लेक्चरर्स की 90:10 की मांग का…

3 hours ago

अनुष्का दत्ता पहुंची मिस यूनिवर्स इंडिया-2024 के फाइनल में, हिमाचल की पहली प्रतिभागी

  Shimla: रोह‍डू की रहने वाली 22 वर्षीय अनुष्का दत्ता मिस यूनिवर्स इंडिया 2024 प्रतियोगिता…

3 hours ago