नगर निगम चुनाव में कांग्रेस का प्रदर्शन रहा उम्दा, भाजपा नेता मोदी गुणगान तक हैं सीमित: GS बाली

<p>पूर्व मंत्री जीएस बाली ने कहा कि प्रदेश के 4 नगर निगमों में हुए चुनाव में कांग्रेस का प्रदर्शन बेहत उम्दा रहा है। सत्ता की धौंस और सरकारी मशीनरी के उपयोग से भी भाजपा ने मतदाता वर्ग को रिझाने की पूरी कोशिश की। इसमें भाजपा को कहीं थोड़ी बहुत कामयाबी भी मिली तो कई जगह मतदाता वर्ग ने सरकार को आइना दिखा दिया है। परिणाम बताते हैं कि लोगों की भाजपा के नारों लारों और जुमलों में कोई दिलचसबी और विस्वास नहीं है। लोग समझ चुके हैं कि भाजपा के नेता सिर्फ मोदी के गुणगान तक सीमित है । प्रदेश के लिए उनके पास न कोई विजन है न अधिकारियों पर पकड़ न जनता की समस्याओं का समाधान ।&nbsp;</p>

<p>पूर्व मंत्री ने भाजपा सरकार को सलाह देते हुए कहा कि अपने कार्यकाल के शेष डेढ़ वर्ष में कांग्रेस को कोसने की बजाय जनता के हित में काम करें। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार अब डेढ़ साल की मेहमान है इसके बाद प्रदेश में सत्ता परिवर्तन तय है। कांग्रेस विचारधार और भाजपा की खोखली नीतियों से त्रस्त आमजन को अब हर प्लेटफार्म पर सरकार की ढुलमुल नीतियों को उजागर करना चाहिए।</p>

<p>जीएस बाली ने नगर निगम चुनावों में जीतकर आए हर दल हर विचारधारा के उम्मीदवारों को जीत की बधाई दी है। उन्होंने कामना करते हुए कहा की जीते हुए प्रत्याशी अपने वार्ड अपने शहर के हित और विकास के लिए जी जान से कार्य करेंगे और प्रदेश की तरक्की में अपना योगदान देंगे। इसके साथ ही पूर्व मंत्री जीएस बाली ने कांग्रेस पर विश्वास जताने के लिए प्रदेश की जनता का भी आभार व्यक्त किया है।&nbsp;</p>

Samachar First

Recent Posts

चीन के ड्रोन बार-बार भारत में घुस रहे हैं, किन्नौर के विधायक का दावा

  Indo-China border security concerns: हिमाचल प्रदेश के किन्नौर जिले में इंडो-चाइना बॉर्डर पर चीन…

4 hours ago

Kangra News: राज्यपाल ने किया वजीर राम सिंह पठानिया की प्रतिमा का अनावरण, वीरगति प्राप्त नायक को दी श्रद्धांजलि

  Wazir Ram Singh Pathania: कांगड़ा जिले के नूरपुर उपमंडल में शनिवार को राज्यपाल ने…

4 hours ago

Himachal: हिमाचल में शिक्षा मॉडल की पुनर्स्थापना की तैयारी: रोहित ठाकुर

रैत में अंडर-19 राज्य स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का समापन: शिक्षा मंत्री ने विजेताओं को किया…

4 hours ago

IGMC कैंसर सेंटर उद्घाटन पर सुक्‍खू-जयराम में सियासी तकरार

  Political Tension Escalates:  हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस और भाजपा के बीच आरोप-प्रत्यारोप का सिलसिला…

5 hours ago

IGMC में टर्शरी कैंसर केयर सेंटर का उद्घाटन,  दो माह में लगेगी PET स्कैन मशीन

Shimla:  मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने आज IGMC शिमला में टर्शरी कैंसर केयर सेंटर का…

5 hours ago

द हंस फाऊंडेशन एमएमयू 2 बंजार द्वारा सामान्य चिकित्सा शिविर का अयोजन

एमएमयू इकाई 2 बंजार के द्वारा राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कनौन में किशोरियों को सामाजिक…

8 hours ago