<p>राजीव गांधी पंचायती राज संगठन द्वारा 28 दिसंबर को शुरू की गई पदयात्रा वीरवार को नगरोटा बगवां पहुंची। राजीव गांधी पंचायती राज संगठन के प्रदेश अध्यक्ष दीपक राठौर और संयोजक सुमित खन्ना ने पत्रकारों के साथ बातचीत में बताया कि 8 जनवरी शुक्रवार को धर्मशाला में गांधी वाटिका में पद यात्रा का समापन किया जाएगा।</p>
<p>इससे पहले जिलाधीश कांगड़ा के माध्यम से प्रदेश के राज्यपाल को ज्ञापन भी सौंपा जाएगा। हिंदुस्तान के लोकतंत्र को जब-जब कमजोर करने का प्रयत्न किया गया है तब तब कांग्रेस का कार्यकर्ता आम जनता की हक की लड़ाई करने के लिए सड़कों पर उतरा है। किसान औऱ बागवानों को ठगा जा रहा है व कृषि सुधार कानून को पारित करने के पीछे बड़े-बड़े उद्योगपतियों को लाभ पहुंचाने की मंशा है। किसान बचाओ पंचायती राज मजबूत बनाओ के बैनर तले इस जागरूकता पदयात्रा को आरंभ किया गया है।</p>
<p>केंद्र की भाजपा सरकार द्वारा अन्नदाता को मानसिक रूप से भी परेशान किया जा रहा है। कांग्रेस पार्टी किसानों के समर्थन में किसी भी हद तक जाने को तैयार है। केंद्रीय मंत्रियों द्वारा किसानों के साथ की जा रही बातचीत में केवल मात्र आश्वासनों का झुनझुना ही थमाया जा रहा है। कांग्रेस पार्टी किसानों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ी है।</p>
MLABriberyCase: विधायकों की खरीद-फरोख्त और सरकार को अस्थिर करने के मामले में जांच के तहत…
Elections2024: हरियाणा में भाजपा कांग्रेस के मुंह से जीत छीनकर लगातार तीसरी बार सरकार बनाने…
Transfers 8 IAS and 1 IFS: मंगलवार देर सायं राज्य सरकार ने 8 आईएएस और…
Poison Incident: जहरीला पदार्थ निगलने के बाद टांडा अस्पताल में भर्ती धर्मशाला से दो बार…
Shahpur Dussehra Festival 2024: उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने जानकारी दी है कि…