कांग्रेस ने हमीरपुर को हमेशा हीन भावना से देखा- धूमल

<p>जिला हमीरपुर में घर- घर और गांव- गांव में जाकर पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल चुनाव प्रचार कर रहे हैं। इसी कड़ी में आज धूमल ने सुजानपुर में गांव कगरी, ख्याह ,सराहकड और रकड़ियाल में जनता को संबोधित किया। धूमल ने कहा कि यह चुनाव जनता का चुनाव है यह जनता को तय करना है कि क्या वह ऐसी सरकार चुनना चाहती है जिसने देश के सैनिकों का रविवार का वेतन काटने की बात की थी? या क्या वह ऐसी सरकार को चुनना चाहेंगे जिसने देश को सिर्फ भ्रष्टाचार, घोटाले, दिये और अपने घोषणा पत्र में देशद्रोह कानून खत्म करने की बात कही है? मोदी को हराने के लिये महामिलावटी गठबंधन खड़ा हो गया जिसका एकमात्र उद्देश्य मोदी सरकार बनाने से रोकना है। इनका यह उद्देश्य कभी पूरा नहीं होगा।</p>

<p>दूसरी ओर मोदी ऐसी शख्सियत है जिसने महिलाओं का सशक्तिकरण, शिक्षा, स्वास्थ्य, व्यवसाय और रोजगार को बढ़ावा देना, किसानों के लिए किसान सम्मान राशि आदि अनेकों योजनाएं लाकर देश को मजबूत किया है। ऐसी सरकार जिसने देश की सेना का मनोबल आज सर्वोच्च स्थान पर पहुंचा दिया है।</p>

<p>उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने हमेशा हमीरपुर संसदीय क्षेत्र को हीन भावना से देखा है हमीरपुर में हुए सभी प्रोजेक्ट सांसद अनुराग ठाकुर कांग्रेस प्रदेश सरकार के कार्यकाल के समय में लाए थे। लेकिन कांग्रेस प्रदेश सरकार ने इसमें रोड़े अटकाने के सिवा कुछ नहीं किया। सिर्फ 4 साल तक जमीन की व्यवस्था के साथ एन. ओ.सी को लेकर अड़चनें पैदा की। लेकिन अब इन प्रोजेक्टस की राह में रोड़े अटकाने के लिये जनता कांग्रेस को माफ़ नहीं करेगी और कमल खिलाकर कांग्रेस को मुंहतोड़ जवाब देगी।</p>

<p><img src=”/media/gallery/images/image(2902).jpeg” style=”height:1275px; width:832px” /></p>

Samachar First

Recent Posts

विक्रमादित्य की चेतावनी: कंगना माफी मांगें, वरना मानहानि का सामना करें

  Shimla: मंडी से सांसद कंगना रनौत के बयान पर मंत्री विक्रमादित्य सिंह पलटवार किया…

1 hour ago

सामान्य से 3.2 डिग्री अधिक तापमान, 26 तारीख से बारिश की उम्मीद

  Shimla: प्रदेश में बीते 3 दिन से सूरज चमक रहा है। इससे सितंबर माह…

2 hours ago

शिमला-बिलासपुर हाईवे पर भूस्खलन, यातायात प्रभावित

Solan: शिमला-बिलासपुर राष्ट्रीय राजमार्ग-205 पर दाड़लाघाट के कराड़ाघाट के समीप साफ मौसम में ही पहाड़ी…

3 hours ago

PCC Meeting: सीएम की उपस्थिति पर संशय, डिप्टी सीएम नहीं होंगे

Shimla:कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने प्रदेश कांग्रेस कमेटी कुछ ही देर में कांग्रेस भवन में…

3 hours ago

शिमला में छुट्टियां बीताकर सोनिया और राहुल लौटे, अब दिल्ली की राह

Shimla: हिमाचल की राजधानी शिमला के मशोबरा में छुट्टियां बीताकर आज सुबह सोनिया गांधी और…

4 hours ago

सितम्बर 23 का राशिफल, क्या कहती हैं आपकी राशि?

आज का राशिफल 23 सितम्बर 2024 , सोमवार मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू,…

4 hours ago